{"_id":"a37c30dec9334c5512393e16e558f02e","slug":"bpl-card-holders-free-electrical-connections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल कार्ड धारकों को मुफ्त में बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल कार्ड धारकों को मुफ्त में बिजली कनेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Fri, 15 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। ग्रामीण इलाकों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों के घरों में बिजली की रोशनी पहुंचेगी। बीपीएल कार्ड धारकों को शासन की ओर से मुफ्त में कनेक्शन, एलईडी बल्ब, तार समेत अन्य सामान मिलेगा। इसका काम शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था ज्योति इस्टेक्चर लिमिटेड को प्रथम चरण में तीन सौ बीपीएल कार्ड धारकों के यहां नए कनेक्शन की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
इस योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारकों को मुफ्त में बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। इसके साथ 30 मीटर तार, एक एंगल, एक बिजली मीटर, एक एलईडी बल्ब, दो स्विच व एक साकेट लगा बोर्ड दिया जाएगा। कनेक्शन करने और मीटर लगाने के बाद मेन लाइन से तार भी घर तक खींचा जाएगा। यह योजना जिले में प्रारंभ हो गई है।
विज्ञापन
इसके तहत प्रथम चरण में तीन सौ बीपीएल कार्ड धारकों को कनेक्शन दिए जाने की कार्यदायी संस्था ज्योति इस्टेक्चर लिमिटेड को जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद अन्य बीपीएल कार्ड धारकों के यहां बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। यह कनेक्शन एक किलोवाट का होगा। इसके तहत मिलने वाली सामग्री बीपीएल किट के नाम से दी जाएगी। इसके बदले में उपभोक्ता को कोई कीमत नहीं देनी होगी।
विज्ञापन
प्रत्येक घर में खुद के कनेक्शन से बिजली की रोशनी की योजना के तहत जिले में काम शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था ज्योति इस्टेक्चर लिमिटेड को प्रथम चरण में तीन सौ उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए जाने की जिम्मेदारी दी गई है।- अमर सिंह, एक्सईएन, ग्रामीण
बीपीएल कार्ड धारकों के घरों में कनेक्शन के लिए उपभोक्ता को कार्यदायी संस्था के कर्मचारी को कोई धन नहीं देना होगा। अगर संस्था के कर्मचारी रुपये मांगते है तो इसकी शिकायत की जाए। संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संतोष कुमार, एसडीओ, ग्रामीण