{"_id":"c1f8d79249485ea7b3bad4a08e848f8c","slug":"both-sectors-were-distributed-in-six-june-and-41-blocks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह जोन और 41 सेक्टरों में बांटे गए दोनों ब्लाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह जोन और 41 सेक्टरों में बांटे गए दोनों ब्लाक
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। द्वितीय चरण का मंगलवार को मतदान होना है। प्रशासन ने दोनों ब्लाकों को छह जोन और 41 सेक्टरों में बांटा है। बढ़पुर ब्लाक के संवेदनशील होने पर तीन सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
द्वितीय चरण में बढ़पुर और कमालगंज ब्लाकों में मंगलवार को मतदान है। दोनों ब्लाकाें के 17 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील हैं। 12 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस है। जिला प्रशासन ने इन ब्लाकों को छह जोन और 41 सेक्टरों में बांटा है। इसके साथ ही बढ़पुर ब्लाक में तीन मोबाइल मजिस्ट्रेटों को अतिरिक्त तैनात किया गया। एक कंपनी पीएसी को पुलिस लाइन में रिजर्व किया गया।
विज्ञापन
अराजकतत्वों को मतदान केंद्रों पर जाने से रोकने के लिए 16 बैरियर बनाए हैं। वाहनों और उसमें सवार लोगों की सघन तलाशी ली जाए। संदेह होने पर उपद्रवियों को थाने में बैठा लिया जाए। इसके साथ शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए दो एएसपी, 14 एसओ, पांच सीओ, 150 हेड कांस्टेबिल, 130 दरोगा, 750 सिपाही, दो कंपनी पीएसी, एक कंपनी सीआरपीएफ, 1000 होमगार्ड, 300 पीआरडी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन