{"_id":"578139714f1c1b291e7fa4f5","slug":"bolero-to-be-vulnerable-to-the-death-of-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं पहने था और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव नदसा निवासी प्रदीप सक्सेना (30) पुत्र महेशचंद्र सदर तहसील में परिचित लेखपाल के साथ रहता था। शुक्रवार की देर शाम प्रदीप वापस बाइक से घर लौट रहा था। जब वह मोहम्मदाबाद के मुरहास कन्हैया के पास से गुजर रहा था। उसी समय पीछे से आ रही पिकअप ने बाइक को ओवरटेक किया।
इसी बीच बोलेरो की चपेट में आकर प्रदीप कुमार घायल हो गया। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची मोहम्मदाबाद पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। प्रदीप के पास मिले मोबाइल नंबर पर फोन करने पर उसके भाई अनिल से पुलिस की बात हुई। सूचना मिलने पर अनिल समेत परिवार के अन्य लोग अस्पताल आ गए।
विज्ञापन
परिजनों के आने पर घायल को सैफई मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। इस पर परिजन शव को वापस लोहिया अस्पताल ले आए। मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रात ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदीप के सिर में काफी चोटें थी।
इसके अलावा दोनों हाथ और दोनों पैरों में भी चोटें थीं। उन्हाेंने बताया कि सिर में आई चोटों के कारण ही प्रदीप की मौत हुई है। मृतक हेलमेट लगाए होता तो सिर में चोटें नहीं आतीं।