फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Board of Trade members distributed blankets to the poor

व्यापार मंडल के सदस्यों ने गरीबों को बांटे कंबल

Sun, 03 Jan 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sun, 03 Jan 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Board of Trade members distributed blankets to the poor

कायमगंज। नववर्ष के उपलक्ष्य में व्यापार मंडल मिश्रा गुट ने कंबल वितरित किए। इसके साथ ही क्षेत्र में विशेष काम करने वाले उद्योग जगत से जुडे़ व्यापारियों व साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


व्यापार मंडल मिश्रा गुट ने रविवार को सीपी सभागार में 60 निर्धनों को कंबल वितरित किए। प्रमुख गीतकार पवन बाथम, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, नगर के प्रमुख उद्योगपति सत्यप्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मी नरायन अग्रवाल, शंभू दयाल कौशल, गिरीश चंद्र अग्रवाल, ब्रजेश गुप्ता को विशेष कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


वहीं संस्था के सदस्य श्रवण कौशल और द्रोण गंगवार को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश ददुआ ने पदाधिकारियों से संगठन को गति देने के साथ ही और व्यापारियों की समस्याओं के लिए सदैव तत्पर रहने की अपील की। जिलाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि व्यापार मंडल सदैव व्यापारी हितों की लड़ाई लड़ता रहा है। यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, महामंत्री आदेश अग्निहोत्री, इश्हाक खां, पियूष गंगवार ने महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा चौहान, सुमन राठौर, वीरेंद्र राठौर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान नगर के प्रमुख समाजसेवी चंद्र प्रकाश अग्रवाल पिक्को बाबू, रामप्रकाश शाक्य, सुभाष गुप्ता, संजय अग्रवाल, संजीव रस्तोगी, संजय बंसल, दीपक राज अरोड़ा, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed