{"_id":"7fe553f86e159f6fc08e08bb976691a4","slug":"board-exam-will-be-51-centers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"51 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
51 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से 51 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। इस बार वित्तविहीन विद्यालयों को सूची से बाहर रखा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के संबंध में आपत्ति 14 नवंबर को शाम 5 बजे तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से साक्ष्यों सहित ई-मेल अथवा डाक द्वारा ही मान्य होंगी।
विज्ञापन
जारी सूची में बढ़पुर ब्लाक में जनता राष्ट्रीय इंटर कालेज, रखा बालिका इंटर कालेज, महावीर इंटर कालेज नगला खैरबंद, फर्रुखाबाद सिटी गर्ल्स इंटर कालेज, म्युनिसिपल इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज बालक व बालिका फतेहगढ़, क्रिश्चियन इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज फर्रुखाबाद, रस्तोगी इंटर कालेज, भारतीय पाठशाला इंटर कालेज, स्वामी रामानंद बालक एवं बालिका इंटर कालेज फर्रुखाबाद, एनएकेपी इंटर कालेज, कनौडिया बालिका इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केंद्रीय कारागार में निरुद्ध बंदियों के लिए केंद्रीय कारागार में ही सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह कमालगंज ब्लाक में डीपीएस इंटर कालेज मूसाखिरिया, आदर्श जनता इंटर कालेज रानूखेड़ा, आरपी इंटर कालेज कमालगंज, फिरोज गांधी जनता इंटर कालेज, चौधरी गजराज इंटर कालेज टिलियां, पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज जरारी, मोहम्मदाबाद ब्लाक में स्वामी रामप्रकाश आदर्श इंटर कालेज तिराहा मुरहास, डा. शिवनंदन सिंह इंटर कालेज खिमसेपुर, भारतीय विद्यालय इंटर कालेज महेशनगर, श्री पुरुषोत्तम सिंह इंटर कालेज राजेंद्र नगर, शक्ति सैनिक इंटर कालेज मौधा, आदर्श भारतीय इंटर कालेज नगला घुरुआ, मेजर शिव दयाल सिंह इंटर कालेज, आदर्श बाल विद्या मंदिर गर्ल्स इंटर कालेज मोहम्मदाबाद, प्रेम विद्यालय इंटर कालेज रैसेपुर, पं. बाबूराम इंटर कालेज मोहम्मदाबाद को सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
राजेपुर ब्लाक में गंगापार महात्मा गांधी इंटर कालेज राजेपुर, दयानंद इंटर कालेज अमृतपुर, जनता भारतीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरखा, कायमगंज ब्लाक में रूप किशोर चतुर्वेदी इंटर कालेज सिकंदरपुर खास, एसएनएम इंटर कालेज, केएसआर इंटर कालेज कंपिल, इनामुल हक शाह मेमोरियल इंटर कालेज रायपुर, जनता इंटर कालेज रशीदाबाद तिवारियान को सेंटर बनाया गया है।
इसी तरह शमसाबाद ब्लाक में आदर्श जनता इंटर कालेज महलई खुम्मरपुं, डीएवी इंटर कालेज रजलामई, सूर्य कुमारी इंटर कालेज मंझना, एवी इंटर कालेज शमसाबाद, चंद्रकुमारी ज्वाला शंकर रायजादा गर्ल्स इंटर कालेज शमसाबाद, कर्नल ब्रह्मानंद इंटर कालेज शुकरूल्लापुर, नवाबगंज ब्लाक में राजेंद्र सिंह इंटर कालेज, राजाराम इंटर कालेज अचरा खलवारा, राष्ट्रीय विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आर्य नगर खलवारा, श्री महिपाल शास्त्री इंटर कालेज बबना और रामदर्शनी राजकीय इंटर कालेज भटासा को सेंटर बनाया गया है।