फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   board exam

एसडीएम की निगरानी में आज प्रश्नपत्रों का होगा वितरण

Sun, 20 Mar 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
board exam
फर्रुखाबाद। बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद से आए प्रश्नपत्रों का राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में सोमवार को वितरण होगा। एसडीएम की निगरानी में केंद्र व्यवस्थापकों को प्रश्नपत्र दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्रों को पुलिस सुरक्षा में भेजा जाएगा। वहां स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में केंद्र व्यवस्थापक व बाहरी केंद्र व्यवस्थापक डबल लॉक में प्रश्नपत्रों को रखेंगे।
विज्ञापन

10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो रही है। तीन दिन की परीक्षा के प्रश्नपत्र माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय से जिला मुख्यालय पर आ गए हैं। इनका वितरण सोमवार सुबह आठ बजे से राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ से केंद्र व्यवस्थापकों को किया जाएगा। जिलाधिकारी ने प्रश्नपत्रों के वितरण के दौरान निगरानी करने के लिए एसडीएम पदम सिंह की ड्यूटी लगाई है। पुलिस बल भी तैनात रहेगा। प्रश्नपत्रों को केंद्र व्यवस्थापक राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ से प्राप्त करने के बाद पुलिस सुरक्षा में अपने केंद्र पर लेकर जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्र पर तैनात किए गए स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में केंद्र व्यवस्थापक और बाहरी केंद्र व्यवस्थापक प्रश्नपत्रों को लोहे की डबल लॉक वाली अलमारी में रखेंगे। इसमें एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक और दूसरी बाहरी केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व बाहरी केंद्र व्यवस्थापक एक कागज में हस्ताक्षर करेंगे, जिसको अलमारी के लॉक के ऊपर चस्पा किया जाएगा। परीक्षा के लिए अलमारी से प्रश्नपत्र निकालने के दौरान भी तीनों लोग उपस्थित रहेंगे और अलमारी बंद करने के बाद फिर से तीनों के हस्ताक्षर युक्त कागज को लॉक पर चस्पा किया जाएगा। यह प्रक्रिया प्रत्येक पाली की परीक्षा में प्रतिदिन की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रश्नपत्र के पैकेट के साथ बंडल स्लिप भी केंद्र व्यवस्थापकों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक केंद्र पर बाहरी केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों की तैनाती कर दी है। यह तैनाती आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आ गया है।
बोर्ड परीक्षा में बाहरी केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी पहली बार ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लगाई गई है। इसके लिए शिक्षकों का डाटा परिषद की वेबसाइट पर प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से अपलोड कराया गया था। जिले में 66 कॉलेजों और केंद्रीय कारागार में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने पोर्टल के माध्यम से सभी केंद्रों पर एक-एक बाहरी केंद्र व्यवस्थापक की ड्यूटी लगा दी है।
इसके बाद छात्र आवंटन के अनुसार प्रत्येक केंद्र पर कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बाहरी केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगने का आदेश आ गया है। विभागीय वाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से ड्यूटी संबंधी आदेश सभी को भेज दिया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा की पालीवार छात्र आवंटन संख्या से प्रश्नपत्र के बंडल पर अंकित संख्या से केंद्र व्यवस्थापक मिलान करें। अगर छात्र संख्या से कम संख्या बंडल के ऊपर लिखी है तो पूरक मांगपत्र कार्यालय में ऑनलाइन उपलब्ध कराएं।

फर्रुखाबाद। बोर्ड परीक्षा के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। पहले इसका नंबर 05692-234153 था। अब यह 05692-297688 हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed