{"_id":"61d5df911a013060453acdcc","slug":"bjp-workers-burnt-effigy-of-punjab-chief-minister-farrukhabad-news-knp6737562115","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
विज्ञापन
आवास विकास तिराहे पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते भाजपा नेता। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में भाजपा नेताओं ने आवास विकास तिराहे पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। पंजाब सरकार और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता आवास विकास तिराहे पर एकत्र हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में भारी चूक होने के विरोध में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला व कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस को पंजाब में अपनी हार दिख रही है, इससे द्वेष भावना से प्रधानमंत्री पद की गरिमा को नहीं समझती है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा करना राज्य सरकार का कर्तव्य है, लेकिन पंजाब की कांग्रेस सरकार कर्तव्य भूल चुकी है।
विज्ञापन
जब प्रधानमंत्री की सुरक्षा नहीं कर सकते तो पंजाब की जनता की सुरक्षा कैसे करेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के लिए पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राकेश, रुस्तम सिंह, मनोज पाल सिंह यादव, राहुल राजपूत, अमरदीप दीक्षित, शिवांग रस्तोगी, पियूष त्रिपाठी, रानू दीक्षित आदि मौजूद रहे।