{"_id":"5e48028a8ebc3ee61c456f61","slug":"bjp-will-win-for-50-years-on-the-strength-of-workers-farrukhabad-news-knp544781216","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं की दम पर 50 वर्षों तक जीतेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं की दम पर 50 वर्षों तक जीतेगी भाजपा
विज्ञापन
भाजपा के कार्यकर्ता समागम में मौजूद लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
भाजपा कार्यकर्ता समागम में पहुंचे प्रदेश महामंत्री ने कहा कि पार्टी संगठन के बलबूते विश्व की सबसे मजबूत पार्टी बन गई है। लगातार सदस्य बनाए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं की दम पर भाजपा 2022 व 2024 का ही नहीं, बल्कि 50 साल तक चुनाव जीतेगी। पिछले करीब छह माह से चल रहे अभियान के तहत प्रदेश में एक करोड़ 35 लाख भाजपा सदस्य बनाए गए। दो दिन में जिला कार्यसमिति भी गठित हो जाएगी।
शहर की आवास विकास कालोनी स्थित भाजपा कार्यालय के सामने स्थित पार्क में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि वह तीन वर्ष पहले 15 फरवरी को ही जिले में आए थे। उस दौरान पार्टी का एक भी विधायक नहीं था। आज चारों विधायक भाजपा के हैं।
पांच वर्ष पहले प्रदेश में भाजपा के एक करोड़ 80 लाख कार्यकर्ता थे। जबकि एक करोड़ 35 लाख नए सदस्य बनाए गए। एक लाख 56 हजार बूथ कमेटियां गठित हो चुकी है।
प्रत्येक बूथ पर 20 कार्यकर्ताओं के हिसाब से 30 लाख से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता बन चुके हैं। जिला कार्यसमिति के गठन का भी दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। भाजपा ने परिवार व जाति के आधार पर नहीं विकास के नाम पर जीत हासिल की।
विज्ञापन
कहा कि बसपा व सपा का गठबंधन होने के बावजूद प्रदेश में 64 सीटें जीतीं। भाजपा बूथ स्तर पर चुनाव जीतती है। उन्होंने कहा भाजपा में कार्यकर्ता का बूथ कमेटी से जिला कमेटी का सफर है।
भाजपा सबकी पार्टी है। जनसंघ नेता श्याम प्रसाद मुखर्जी का दो निशान, दो विधान नहीं चलेंगे का सपना साकार हो गया। भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर भी शीघ्र बनने वाला है। विपक्ष राज नहीं समाज बदलना चाहता है। इससे पूर्व चित्रा अग्निहोत्री ने वंदेमातरम गीत प्रस्तुत किया। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। संचालन शैलेंद्र सिंह राठौर ने किया।
कार्यकर्ता समागम के बाद प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने भाजपा कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए लगाए गए कंप्यूटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश 60 भाजपा कार्यालयों में वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था शुरू हो रही है।
इसमें सबसे फर्रुखाबाद का कार्यालय हाईटेक हुआ। अब लखनऊ से सीधे वीडियो कांफ्रेंसिंग कर कार्यकर्ताओं से बातचीत की जाएगी। इसके लिए उन्होंने सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी की तारीफ की।
इस दौरान विधायक सुशील शाक्य, अमर सिंह खटीक, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, कायमगंज चेयरमैन सुनील चक, शिवांग रस्तोगी, पियूष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
उ
मंच पर भाषण समाप्त होते प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल जैसे ही बैठे, उन्हें स्मृति चिह्न व उपहार देकर सम्मानित करने की होड़ मच गई। ठा.वीरेंद्र सिंह ने स्मृति चिह्न, नमामि गंगे प्रकल्प के रवि मिश्रा ने तांबे के लोटे में गंगाजल के अलावा राहुल राजपूत, सौरभ मिश्रा, शिवम दुबे आदि ने उपहार भेंट किए।