{"_id":"581cc7944f1c1bc0324384ba","slug":"bjp-ticket-to-an-explosion-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में टिकट को लेकर घमासान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में टिकट को लेकर घमासान
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
bjp logo
विधान सभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार भाजपा में टिकट को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी की नौबत दिख रही है। हर नेता एक-दूसरे की काट आलाकमान तक पहुंचा रहा है।
पार्टी के रणनीतिकारों का कहना है कि सबसे ज्यादा दावेदार भोजपुर एवं कायमगंज विधान सभा क्षेत्र से हैं। भोजपुर विधान सभा क्षेत्र पर अभी सपा का कब्जा है। यहां से जमालुद्दीन सिद्दकी विधायक है।
इस क्षेत्र के भाजपा का टिकट हासिल करने के लिए पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नू बाबू, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, नागेंद्र सिंह राठौर, अभय सिंह जनसेवक, सतीश वर्मा, समर सिंह वर्मा और शैलेंद्र राठौर सहित कई वरिष्ठ नेता दावेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसमें भाजपा के पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह उर्फ मुन्नू बाबू और अभय सिंह जनसेवक के बीच के बीच रस्साकशी चल रही है। दोनोें के खेवनहार गृहमंत्री राजनाथ सिंह बताए जा रहे हैं।
अमृतपुर विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक सुशील शाक्य, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, रिटायर्ड कमिश्नर राजीव कुमार सिंह और रामदास वर्मा सहित कई नेता टिकट पाने की लाइन में लगे हुए हैं।
सदर विधानसभा क्षेत्र से सबसे कम प्रत्याशी टिकट पाने की होड़ में हैं। यहां टिकट के लिए जहां मेजर सुनील दत्त द्विवेदी हाईकमान से संपर्क साधे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ उनके चचेरे भाई प्रांशुदत्त द्विवेदी भी सियासी चौसर पर गोटियां बिछाने में जुटे हुए हैं।
इस क्षेत्र पर डा. प्रभात अवस्थी, मिथलेश अग्रवाल सहित कुछ बाहरी नेता भी दावेदारी कर रहे हैं। कायमगंज विधानसभा सीट से टिकट पाने के लिए सुरभि गंगवार, अमर सिंह खटिक, संतोष दिवाकर, वीरेंद्र कठेरिया, अमर सिंह उर्फ कल्लू, अवधेश दिवाकर, सियाराम कोरी, प्रवेश कोरी सहित एक दर्जन लोग टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
खास बात यह है कि इन नेताओं ने क्षेत्र में प्रचार प्रसार भी शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह का कहना है कि दावेदारी तो तमाम लोग कर रहे हैं। भाजपा की लहर की वजह से इस बार दावेदारों की संख्या ज्यादा है।
हर सीट पर आधा दर्जन के आसपास दावेदार हैं। परिवर्तन यात्रा दिसंबर के महीने में समाप्त हो जाएगी और जनवरी के पहले सप्ताह में प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। हाईकमान की ओर से तय किए गए उम्मीदवार के पक्ष में सभी दावेदार लामबंद होंगे।