फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP's show of enthusiasm in the footsteps of SP worker in farrukhabad

सपा की पदयात्रा में दिखा बीजेपी की हार का जोश

Wed, 12 Dec 2018 11:52 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Wed, 12 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
BJP's show of enthusiasm in the footsteps of SP worker in farrukhabad
भाजपा और सपा
 पांच राज्यों में हुए चुनाव में बीजेपी की हार का असर जिले में पहले ही दिन सपा की बीजेपी सरकार विरोध पदयात्रा में नजर आया। कलक्ट्रेट पहुंचे सपाई डीएम कार्यालय तक पहुंच गए। बाद में वरिष्ठ नेताओं ने समझाकर पीछे बुलाया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता केंद्र सरकार व राज्य सरकार विरोधी नारे लगाते रहे।            
विज्ञापन


केंद्र व राज्य सरकार के विरोध में सपा के जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी के नेतृत्व में बुधवार को आवास विकास स्थित लोहिया प्रतिमा से कलक्ट्रेट तक पदयात्रा निकाली गई। इसमें युवा नेता नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। यह पद यात्रा फर्रुखाबाद फतेहगढ़ मुख्य मार्ग से होते हुुए कलक्ट्रेट पहुंची। यहां पर सपा के कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय के गेट तक हंगामा करते हुए पहुंच गए। इसके बाद ब्लाक प्रमुख सुबोध यादव ने उन्हें समझा कर पीछे बुलाया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में पहुंचे युवाओं ने अखिलेश यादव को देश का अगला प्रधानमंत्री बताया।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी ने कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं का स्थाई समाधान हो, गन्ना पर्ची के बकाया भुगतान की पारदर्शी व नियमित व्यवस्था हो। महंगाई से किसानों के सामने खाद, बिजली, पानी जैसी तमाम गंभीर समस्याएं हैं। इनका समाधान हो। उन्होंने अतिक्रमण हटाने, आलू किसानों की समस्या का स्थाई निराकरण की मांग की। इसके अलावा बुलंदशहर की घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया। उन्होंने कहा कि घटना के वास्तविक दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई हो। इसके बाद उन्होंने आठ सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट आरए चौहान को सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी, सचिन यादव, पूर्व विधायक प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी, अरशद जमाल सिद्दीकी, पुष्पेंद्र यादव, चंद्रपाल यादव, मंदीप यादव, जितेंद्र यादव, रामसेवक यादव आदि रहे।            
विज्ञापन
विज्ञापन

   
सपाइयों ने कपड़े उतार कर किया प्रदर्शन
पदयात्रा में शामिल कुछ कार्यकर्ता रंजीत चक के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर में अर्द्ध नग्न अवस्था में लेटकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed