फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP MLA worshiped and rioted

भाजपा विधायक पूजा और उपद्रवी करते रहे तांडव

Thu, 21 Oct 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA worshiped and rioted
संकिसा में उपद्रवियों द्वारा तोड़ा गया वैन का शीश। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। संकिसा में विवादित स्थल पर उपद्रव के दौरान भाजपा विधायक सुशील शाक्य पूजा अर्चना में व्यस्त थे और सपा नेता नवल किशोर शाक्य तमाशबीन बने थे। स्थानीय बौद्ध भिक्षु भी युवाओं को हरकत करने से नहीं रोक सके। इससे कई साल बाद फिर भगवान बुद्ध की नगरी में जख्म हरे हो गए।
विज्ञापन

हर साल तीन परिक्रमा के बाद पूजा अर्चना होती थी। किंतु चुनावी वर्ष में समाज को अपना बताने वाले जिम्मेदार नेता पूजा में व्यस्त रहे। भीड़ में शामिल 50 से अधिक युवा टीले पर चढ़ गए विवाद को जन्म दे दिया। पथराव, तोड़फोड़ के बाद भी नेता सनातन धर्मियों के सामने अपनी बात रखने की हिम्मत भी नहीं जुटा सके। नेता अगर समय रहते जिम्मेदारी निभाते तो शायद विवाद नहीं होता।
विज्ञापन

मां बिसारी देवी सेवा समिति संकिसा से जुड़े अधिवक्ता अविनाश दीक्षित ने आरोप लगाया कि अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य और प्रशासन की मिलीभगत से बड़ी घटना हो गई। इतनी ज्यादा भीड़ विधायक ने ही एकत्रित की, किंतु पुलिस बल तैनात नहीं किया गया। मां बिसारी देवी मंदिर की चोटी पर जूते पहनकर जो कृत्य किया गया, माता किसी को भी माफ नहीं करेंगी। जिला प्रशासन दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि पुलिस-प्रशासन की लापरवाही से विवाद हुआ है। आयोजकों ने परमीशन ली या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। कुछ अराजकतत्व बौद्ध अनुयायियों में घुस आए और यह कृत्य किया हैै। भगवान बुद्ध शांति का संदेश देते थे। उनके मानने वाले ऐसा नहीं कर सकते। दोषियों पर प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।

प्रात: 8:00 बजे- धम्मा लोको बुद्ध बिहार से धम्मयात्रा शुरू
प्रात: 8:45 बजे- स्तूप पर पहुंची धम्मयात्रा
प्रात: 8:50 बजे- परिक्रमा, पूजा के दौरान नारेबाजी शुरू
प्रात: 8:55 बजे- सनातन धर्मियों की नारेबाजी शुरू
प्रात: 9:00 बजे- बौद्ध अनुयायी स्तूप पर चढ़े, नारेबाजी शुरू।
प्रात: 9:10 बजे- बिसारी देवी मंदिर का कलश क्षतिग्रस्त, पंचशील ध्वज लगाया।
प्रात: 9.15 बजे- हनुमान प्रतिमा फेंकी
प्रात: 9.20 बजे- दोनों तरफ से पथराव शुरू
प्रात: 10.00 बजे- संकिसा गांव के पास जाम, कारों में तोड़फोड़।
प्रात: 10.30 बजे- एसडीएम सदर, सीओ कायमगंज पहुंचे।
प्रात: 10.45 बजे- डीएम मानवेंद्र सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा पहुंचे।
प्रात: 11.00 बजे- बौद्ध अनुयाइयों को दूसरे रास्ते निकालने पर पथराव।
प्रात: 11.15 बजे- संकिसा के लोगों को समझाने का प्रयास।
दोपहर 12.23 बजे- एसडीएम सदर ने मां बिसारी देवी समिति अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित आदि को लेकर डीएम से कराई वार्ता।
12:35 बजे- भोलेपुर हनुमान मंदिर के महंत बाबा बालकदास ने मंदिर मरम्मत की शर्त रखी।
12:45 बजे- डीएम, एसपी व एसडीएम सदर ने पत्र सौंपा।
12:50 बजे- कड़ी सुरक्षा में भाजपा विधायक और बौद्ध अनुयाई निकाले गए।
01:15 बजे- सनातन धर्मियों ने मंदिर पर ध्वज पताका लगाकर माता का खीर से लगाया भोग।
01:25 बजे- एएसपी ने टीले के चारों ओर 15 सुरक्षा कर्मी लगाए।
02:00 बजे- डीएम, एसपी जिला मुख्यालय के लिए रवाना।

संकिसा में हुए उपद्रव में चारपाई पर लेटा घायल अजयवीर। संवाद

संकिसा में हुए उपद्रव में चारपाई पर लेटा घायल अजयवीर। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

संकिसा में फोर्स के साथ स्तूप परिसर में जाते एसपी अशोक कुमार मीणा। संवाद

संकिसा में फोर्स के साथ स्तूप परिसर में जाते एसपी अशोक कुमार मीणा। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

स्तूप से कुछ दूरी पर संकिसा-भोगांव मार्ग पर हाथ में डंडे लेकर जाम लगाए खड़ीं महिलाएं। संवाद

स्तूप से कुछ दूरी पर संकिसा-भोगांव मार्ग पर हाथ में डंडे लेकर जाम लगाए खड़ीं महिलाएं। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

स्तूप से कुछ दूरी पर संकिसा-भोगांव मार्ग पर जाम लगाए बैठे सनातन धर्मी। संवाद

स्तूप से कुछ दूरी पर संकिसा-भोगांव मार्ग पर जाम लगाए बैठे सनातन धर्मी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed