फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP leader filed nomination against his own MLA

अपने ही विधायक के खिलाफ भाजपा नेता ने किया नामांकन

Fri, 28 Jan 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
BJP leader filed nomination against his own MLA
निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश राजपूत। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। अमृतपुर विधानसभा सीट से भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ चुनावी रण में ताल ठोक दी। उन्होंने शुक्रवार को नामांकनपत्र भी दाखिल कर दिया। एक दिन पहले ही उन्हें चुनाव संचालन समिति का सदस्य बनाया गया था।
विज्ञापन

भाजपा ने अमृतपुर विधानसभा सीट से विधायक सुशील शाक्य को फिर प्रत्याशी बनाया है। गुरुवार को वह नामांकन भी कर चुके हैं। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने गुरुवार शाम जिला चुनाव संचालन समिति की 24 सदस्यीय सूची की है।
विज्ञापन

इसमें क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्रमुख कानपुर मंडल सुरेश राजपूत को सदस्य बनाया गया। शुक्रवार की सुबह सुरेश राजपूत समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र अमृतपुर के आरओ कक्ष में पहुंचकर नामांकन पत्र लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर को 10 प्रस्तावकों के साथ अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकनपत्र दाखिल कर दिया। वार्ता के दौरान सुरेश राजपूत ने कहा कि वह भाजपा के पक्ष में हैं और पार्टी के विचार व नीतियों से भी सहमत हैं, लेकिन टिकट आवंटन से असंतुष्ट हैं। इसी वजह से उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता इस संबंध में कुछ भी कहने से कतरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed