फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP government's open poll due to rising prices

बढ़ते मूल्यों से भाजपा सरकार की खुली पोल

Tue, 01 Oct 2019 06:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
BJP government's open poll due to rising prices
सदर तहसील में सपा के धरने को संबोधित करते जितेंद्र सिंह यादव, नीचे बैठे विजय यादव व अन्य। - फोटो : FARRUKHABAD
समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए तीनों तहसीलों में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने चुनाव तक जनता को गुमराह किया। अब पोल खुल गई है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, बिजली की दरों में वृद्धि, यातायात नियमों के नाम पर बेतहासा जुर्माना, किसानों को खाद-बीज की किल्लत आदि का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। राज्यपाल को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

सदर तहसील में सुबह 10 बजे से ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार राजनैतिक एजेंडा साध रही है। विकास के नाम पर झूठा प्रचार कर रही है। बेरोजगारों के साथ झूठा वादा किया गया। कहा कि नौ अगस्त को धरना देकर राज्यपाल को बताया गया था, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

अब बिजली दरों में भारी बढ़ोत्तरी कर दी है। लगातार अनसुनी से किसान, मजदूर, नौजवान, अल्पसंख्यक, शिक्षक व हर वर्ग पीड़ित है। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। नदीम अहमद फारूकी, बिल्लू श्रीवास्तव, डा. सुबोध यादव, चंद्रपाल सिंह, फुरकान शेख, पुष्पेंद्र यादव, वारिस खान, असद खान, अरशद सिद्दीकी, मंदीप यादव, रंजीत सिंह यादव, राशिद जमाल ब्लाक प्रमुख, घनश्याम आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में सपाइयों ने धरना दिया। एसडीएम अमित आसेरी को राज्यपाल से संबोधित ज्ञापन सौंपा। धरने को पूर्व सांसद चंद्र भूषण सिंह मुन्नू बाबू, पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, प्रताप सिंह, रामप्रकाश कल्लू यादव, अन्ने खां, रामशरन कठेरिया, अनिल गंगवार, आरिफ परवेज आदि ने संबोधित किया।
कहा गया कि सरकार का सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का नारा खोखला सावित हुआ। इस मौके पर शिवम यादव, हरेंद्र यादव, बृजेश पाल, राका मंसूरी, जव्बाद खां, गौरव पाठक, विपिन कुमार, सरनेश गंगवार, मदन पाठक, सुदेश यादव, पंकज यादव आदि मौजूद रहे। अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार सपाइयों ने तहसील के सामने फर्रुखाबाद बदायूं मार्ग के किनारे धरना प्रदर्शन किया। इसमें पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह यादव ने संबोधित किया।

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी बृजेंद्र कुमार को दिया। इस दौरान मंजीत यादव, पंकज यादव, जयप्रकाश सिंह यादव, सुनील कुमार यादव, धर्मपाल सिंह यादव, नरेश चंद यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरा पीएसी व पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed