{"_id":"60b3d5038ebc3e29c3413f2a","slug":"bjp-farrukhabad-news-knp6313059184","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो के पूर्व जिलामंत्री समेत 20 सदस्य सपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो के पूर्व जिलामंत्री समेत 20 सदस्य सपा में शामिल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सपा ने भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री समेत 20 सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। सभी को फूलमालाएं पहनाई गईं।
आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण कराई घई। जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि भाजयुमो के पूर्व मंत्री रोहित शाक्य, हिंदू महासभा के मोहम्मदाबाद पूर्व नगर अध्यक्ष मुदित शाक्य के अलावा भाजपा के सदस्य अनुपम पाल, सुखेंद्र शाक्य, आशीष कुशवाहा, तपन शाक्य, शिवम शर्मा, अनीस अंसारी, पियूष शाक्य, पीतांबर शाक्य समेत 20 भाजपाई शामिल हुए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी में हर जाति, धर्म, संप्रदाय का सम्मान होता है। जिला पंचायत चुनाव में भाजपा को जनता ने नकार दिया। आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत में सरकार बनाएगी। कहा कि सपा विकास की राजनीति करती है। इस मौके पर इलियास मंसूरी आदि मौजूद रहे।