फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP district president election

भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव - विमल ने की परचा वापसी की पेशकश

Tue, 05 Jan 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Tue, 05 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
BJP district president election

फर्रुखाबाद। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने वाले विमल कटियार ने चुनाव अधिकारी से परचा वापसी की पेशकश की है। पार्टी में विमल के पास महामंत्री पद का दायित्व हैं। इन्होंने बताया कि वह सत्यपाल सिंह की ताजपोशी का रास्ता साफ करने के लिए मैदान से हट रहे हैं।

विज्ञापन


सोमवार को पांचालघाट स्थित नारायन आश्रम में जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन लिए गए थे। अध्यक्ष पद के लिए 15 वोटर हैं, और आवेदन 17 नेताओं ने किया था। इससे फैसला प्रदेश नेतृत्व पर छोड़ दिया गया। अध्यक्ष पद के लिए  विमल कटियार, रूपेश गुप्ता, कुलदीप दुबे,  डा. मुकेश राठौर, राजीव कुमार सिंह, प्रभात अवस्थी, शैलेंद्र  राठौर, डा. महिपाल सिंह, दिलीप भारद्वाज, लालाराम शाक्य, डा. भूदेव सिंह, विजय गुप्ता, डा.वीके गंगवार, चित्रा अगिभनहोत्री, भाष्करदत्त  द्विवेदी, मीरा सिंह व सत्यपाल सिंह ने किया था।
विज्ञापन


विमल कटियार ने बताया कि सत्यपाल सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वह वर्तमान में क्षेत्रीय मंत्री हैं। उनके समर्थन में वह मैदान से हट रहे हैं। इस बारे में चुनाव अधिकारी रजनीकांत महेश्वरी व सहायक चुनाव अधिकारी देवेश कुमार को बता दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed