फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bikes collide, one dead, two injured

बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत, दो जख्मी

Sat, 19 Nov 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Sat, 19 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bikes collide, one dead, two injured
युवक घायल हो गए। - फोटो : amarujala
सामूहिक विवाह समारोह से वापस घर लौटते समय हुई बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन



थाना नवाबगंज के गांव पुठरी निवासी सुधीर कुमार (28) पुत्र रूपलाल शुक्रवार को  सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अपने साथी धर्मेंद्र के साथ आया था। रात के समय सुधीर और धर्मेंद्र वापस बाइक से घर लौट रहे थे। सुधीर सुरक्षा के लिए हेलमेट नहीं पहने था।

मऊदरवाजा के गांव टिकुरियन नगला मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में सुधीर कुमार, धर्मेंद्र और दूसरा बाइक चालक विक्की पुत्र राजीव निवासी मोहल्ला रस्तोगियान भी घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां पर मौजूद डाक्टर ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र से जानकारी करने के बाद मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पिता रूपलाल, भाई प्रमोद, संजीव समेत परिवार के अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने बताया कि बेटे की करीब ढाई साल पहले ही शादी हुई थी। उसके चार महीने का एक बेटा है। वहीं अस्पताल में भर्ती घायलों को परिजन दूसरे अस्पताल ले गए। सुधीर के भाई संजीव ने मोहल्ला रस्तोगियान निवासी बाइक चालक विक्की रस्तोगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed