{"_id":"61d5de3f7f76871f64031a63","slug":"bike-rider-dies-due-to-tractor-collision-farrukhabad-news-knp673753544","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
संदीप उर्फ टीटू की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। दोस्त के घर से दावत खाकर लौट रहे एक बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर के कुचल कर मौत हो गई। मासूम बेटे को पास खड़े एक युवक ने खींच कर बचा लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है। चालक भाग गया।
शहर के मोहल्ला बढ़पुर निवासी संदीप दीक्षित उर्फ टीटू (38) ट्रांसपोर्ट पर काम करते थे। देवरामपुर गांव में उनके दोस्त के यहां दावत थी। उसमें संदीप अपने आठ साल के बेटे वैभव उर्फ विभू के साथ गए थे। दावत खाने के बाद लौट रहे थे कि देवरामपुर क्रासिंग पर अचानक बाइक फिसल गई। इससे वह सड़क पर गिर गए।
पीछे से आ रहा ट्रैक्टर संदीप के ऊपर चढ़ गया। ट्रैक्टर चढ़ने से पहले ही सड़क किनारे खड़े अंकुर पांडेय ने वैभव को खींच लिया, मगर तब तक ट्रैक्टर का अगला पहिया संदीप कें ऊपर से गुजर गया। दुर्घटना होते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस नेे ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया। शव को लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसे की वजह रेलवे क्रासिंग बंद नहीं हो सकी। इस कारण कानपुर से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस को फतेहगढ़ स्टेशन पर पौन घंटा तक रोका गया।
विज्ञापन
सूचना पर अस्पताल पहुंची पत्नी हेमा, मां उर्मिला, भाई अजय, रिंकू, कुलदीप, प्रशांत और बहन उपासना का रो-रो कर बुरा हाल है। वह भाइयों में तीसरे नंबर के थे। हेलमेट नहीं लगाए था। आसपास के लोगों का कहना है कि गन्ना भरे ट्रैक्टर निकलने से लोग गन्ना खींचते हैं। गन्ने गिर जाते हैं। उन्हीं से सड़क पर फिसलन होती है।

लोहिया अस्पताल में रोते बिलखते संदीप के परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD