फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike fallen woman truck trampled, death in farrukhabad

बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

Sun, 21 Oct 2018 10:53 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Sun, 21 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bike fallen woman truck trampled, death in farrukhabad
पांचाल घाट पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
पांचाल पुल पर रविवार को मोटरसाइकिल का शीशा ट्रक से छू गया। इससे बाइक असंतुलित हो गई और महिला सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहा ट्रक महिला को कुचलता हुआ निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही बाइक नहीं गिरी वरना बाइक चला रहा युवक व दूसरी महिला भी ट्रक के पहियों के नीचे आ जाते।
विज्ञापन


कासगंज जनपद के थाना गंजडुंडवारा के गांव बरतल की अनीता (42) पत्नी संतोष राजपूत मायके राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव अंबरपुर में भाभी व भतीजे की मौत पर आई थी। कन्नौज के थाना छिबरामऊ के गांव रुद्रापुर निवासी दामाद सुशील राणा व बेटी नेहा उर्फ फूलन देवी भी यहां आईं थी। तीनों रविवार को अपने-अपने घर जाने के लिए तैयार हुए। इस दौरान बेटी-दामाद ने मां को फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन तक छोड़ने की बात कहते हुए बाइक पर बैठा लिया। पांचाल घाट पुल पर सामने से आ रहे ट्रक के पास से सुशील ने बाइक गुजारी। तभी बाइक का शीशा ट्रक में टकरा गया। बाइक असंतुलित होने से महिला सड़क पर गिर पड़ी और ट्रक के पिछले पहिये उनके ऊपर से गुजर गए। इससे मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही बाइक नहीं गिरी इससे सुशील व नेहा बच गए।
विज्ञापन


कुछ दूर जाकर चालक ट्रक खड़ा कर भाग गया। दुर्घटना की वजह से घटनास्थल पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस कर्मियों ने शव को लोहिया अस्पताल स्थित मुर्दाघर भेज दिया। इसके बाद लोगों को जाम से निजात मिल सकी। घटना की जानकारी मिलने पर सांसद मुकेश राजपूत लोहिया अस्पताल पहुंचे और अनीता के परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद पंचाल घाट पर जाम
दुर्घटना के बाद पांचाल घाट पर जाम की स्थिति बन गई थी। इस बीच एक स्थानीय दबंग वहां पहुंच गया। जाम लगने की वजह पूछते हुए सुशील से अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर सुशील से धक्कामुक्की कर दी। पुलिस कर्मियों ने समझाने का प्रयास किया कि उनसे भी उलझ पड़ा और धक्कामुक्की करने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। तब वह लोगों को जाम लगाने के लिए उकसाने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर शहर कोतवाली भेज दिया।

फोटो- 9 घटनास्थल पर रोते बिलखते व भीड़।  अमर उजाला
फोटो- 10 पांचाल घाट पर लगा जाम।  अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed