{"_id":"681909136bb1a517e40f1829","slug":"bike-collided-with-e-rickshaw-young-man-died-relative-injured-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-123758-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ई रिक्शा से भिड़ी बाइक, युवक की मौत, रिश्तेदार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ई रिक्शा से भिड़ी बाइक, युवक की मौत, रिश्तेदार घायल
विज्ञापन
दिवंगत शीलेष।
फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के रमन्ना गुलजार बाग में बरात में शामिल होने बाइक से जा रहा युवक ई रिक्शा से टकराकर घायल हो गया। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां एक की मौत हो गई। लोहिया अस्पताल में बिलख रही मां गश खाकर गिर पड़ी, जिससे वे भी जख्मी हो गईं। पुलिस में शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव सुभानपुर किराचन निवासी शीलेश (25) मौसी के पुत्र अरजेश के साथ सोमवार को बाइक से बरात में शामिल होने गांव बारी की नगला में आए थे। लौटते समय गांव रमन्ना गुलजारबाग के पास बाइक ई रिक्शा से टकरा गई। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल भिजवाया।
डॉ. जय सिंह ने शीलेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक भाई बहन में दूसरे नंबर का था। वह डी फार्मा कर रहा था। मां तारावती दहाड़े मारकर रोने लगीं। इस दौरान वे गश खाकर गिर गई। जिससे घायल हो गईं। उनका उपचार किया गया। थानाध्यक्ष मऊदरवाजा बलराज भाटी ने बताया कि तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।