फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   bijli meeter, hangama, virodh, pradarshan

फर्रुखाबादः मीटर उखाड़ने पर भड़के लोग, धरना-प्रदर्शन किया

Tue, 05 Jul 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
bijli meeter, hangama, virodh, pradarshan
कांशीराम कालोनी में धरने पर बैठीं महिलाएं व अन्य। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। हैवतपुर गढ़िया स्थित कांशीराम कालोनी में दो दिन पहले 30 बकायेदारों के मीटर उखाड़ने से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट ने लोगों से बात की। वाशिंदों ने बताया कि दो वक्त की रोटी चलाना मुश्किल है। भीषण गर्मी में लोग बेहाल हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने जेई से वार्ता कर शीघ्र मीटर लगाने के निर्देश दिए। कहा कि खाली पड़े आवासों के कनेक्शन काट दिए जाएं।
विज्ञापन

रविवार को बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने कांशीराम कालोनी में छापा मारकर एक लाख रुपये से ऊपर के 30 बकाएदारों के मीटर उखाड़ लिए थे। इससे लोगों में आक्रोश पनप गया। मंगलवार को एकत्रित हुए लोगों ने भोलेपुर बिजली दफ्तर पर आंदोलन की धमकी दी। इस पर पहुंची थाना पुलिस ने समझाकर कालोनी में ही रहने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस पर लोग कालोनी की मुख्य सड़क पर बैठ गए। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सुबह करीब 11 बजे सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव पहुंचीं। उन्होंने लोगों की बात सुनी। कई महिलाओं ने कहा कि उनके पति नहीं हैं। मजदूरी करके बच्चों का पेट पाल रहे हैं। घर में बल्ब के अलावा कुछ नहीं है, फिर भी बिल लाखों में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने वहीं बैठे जेई से कहा कि बिना नोटिस के गरीबों के मीटर उखाड़ना ठीक नहीं है। इन्हें दो वक्त की रोटी खाना मुश्किल है। इतना बिल कहां से जमा करें। गर्मी में परेशान लोगों के तुरंत मीटर लगाएं। नियमानुसार कार्रवाई करें।
कहा कि गरीबों को पुनर्वास के लिए मकान दिए गए हैं, रही बात बिल की, तो उपभोक्ता फोरम में मामला तय करवा दिया जाएगा। पहले बंद आवासों के मीटर उखाड़े जाएं। सिटी मजिस्ट्रेट की बात सुन लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर सभासद रावेश मिश्र, नसरीन बेगम, सुनीता देवी, भाग्यश्री, अंजुम बानो, रेशमा, मीनाक्षी देवी आदि मौजूद रहीं।

कटिया डालने से दौड़ रहे मीटर
कालोनी में कई आवासों में ताले पड़े हैं। इनके मीटरों के पास केबल काटकर कुछ शातिर लोग कटिया डालकर बिजली जला रहे हैं। वह लोग दो-दो हीटर, कूलर, ई-रिक्शे भी चार्ज करते हैं। यही वजह है कि बंद आवासों पर लाखों रुपये का बिजली बिल बकाया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed