{"_id":"60a7f56e8ebc3e03f66ee8cf","slug":"bijli-gul-farrukhabad-news-knp6296826143","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते से गुल है 100 घरों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हफ्ते से गुल है 100 घरों की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। गदनपुर देवराजपुर गांव का ट्रांसफार्मर फुंकने से 100 घरों की बिजली गुल है। विद्युत विभाग में शिकायत करने के बावजूद सात दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया गया है।
थानाक्षेत्र के गांव गदनपुर देवराजपुर में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इस ट्रांसफार्मर से गांव के करीब 100 घरों में बिजली जाती है। 15 मई को ट्रांसफार्मर किसी कारण फुंक गया था। इससे दोनों मोहल्लों के करीब सौ घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार को भाजपा नेता गुरुचरण आजाद ने ग्रामीणों के साथ विद्युत सब स्टेशन पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर को बलवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।
एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न आने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। रात के अंधेरे में चोरी होने का भी भय बना रहता है। अवर अभियंता सुजीत कुमार गिरी ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंके होने की उन्हें जानकारी नहीं है। जल्द ही उसे बदलाया जाएगा।