फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   bijli

कोयले की कमी से विद्युत आपूर्ति में आ रहा व्यवधान

Sat, 09 Oct 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
bijli
फर्रुखाबाद। विद्युत उत्पदान की कमी से ग्रिड को बचाने के लिए इमरजेंसी कटौती बार-बार की जा रही है। इससे ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट बना है। इस संबंध में ऊर्जा मंत्री ने अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट डालकर व ट्विट कर उपभोक्ताओं से संयम बनाए रखने को कहा है। यह पोस्ट बिजली अधिकारियों ने विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर की है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र को 24, तहसील स्तर पर 20 और ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे निर्बाध बिजली देने का सरकार का आदेश है। वर्तमान में यह व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। शहर में 24 की बजाए 22 घंटे और तहसील स्तर और गांवों में सात से आठ घंटे बिजली मिल रही है। इसमें भी 20 से 30 मिनट बिजली देने के बाद इमरजेंसी कटौती की जा रही है। यह सिलसिला 24 घंटे चल रहा है।
विज्ञापन

निर्बाध बिजली देने में पूरे प्रदेश में समस्या होने पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट डालकर व ट्विट कर कहा है कि विभिन्न कारणों से विद्युत उत्पादन इकाइयों में कोयले की आपूर्ति बाधित हुई है। इससे निर्बाध विद्युत आपूर्ति में व्यवधान आ रहा है। यह समस्या जल्द दूर कर आपूर्ति सामान्य की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed