{"_id":"62c1eabc5550032ce715b354","slug":"bijli-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp7056895185","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से 350 घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से 350 घरों की बिजली गुल
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बा में लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद बदला नहीं गया। इससे कस्बा के 350 घरों की दो दिन से बिजली गुल है। इनवर्टर के जवाब देने से गर्मी से लोग बेहाल हैं। घरों में लगे सबमर्सिबल न चलने से पानी के लिए लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है।
कस्बा में बरतल रोड पर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे 350 घरों को बिजली दी जाती है। शनिवार सुबह आठ बजे ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई। कर्मचारी दोपहर तक उसको ठीक करने में लगे रहे, लेकिन वह ठीक नहीं हुआ। कस्बा के लोगों ने उसके स्थान पर दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाने की एसडीओ से मांग की। रविवार शाम तक फुंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने से 350 घरों की बिजली बंद बनी रही।
क्षेत्र के राजू ठाकुर, शिवम, दिनेश चंद्र, मुकेश गुप्ता ने बताया कि बिजली न आने से इनवर्टर भी जवाब दे गए हैं। सबमर्सिबल न चलने से पानी का संकट पैदा हो गया। हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। यह ट्रांसफार्मर एक माह की तीसरी बार फुंका है।
विज्ञापन
250 के स्थान पर 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की कई बार मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब दो दिन से 350 घरों के लोग बिजली न होने से गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। एक्सईएन कायमगंज खानचंद ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी मिली है। उसको बदलवा दिया जाएगा।