{"_id":"59f8648a8f665f69cec9724ad06a107f","slug":"big-action-on-teacher-preparation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचरों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचरों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। निरीक्षण के दौरान अनियमितता के मामले में निलंबित की गईं पूर्व माध्यमिक विद्यालय लकूला की प्रधानाध्यापिका और दूसरे विद्यालय से संबद्ध की गई शिक्षिका के खिलाफ विभाग बड़ी कार्रवाई के मूड में है। इसके लिए प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने जांच टीम गठित की है।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बेगीश गोयल और उप जिलाधिकारी सदर सुरेंद्र सिंह ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय लकूला का जायजा लिया था। जायजा के दौरान दोनों अफसरों ने अनियमितता मिलने पर प्रधानाध्यापिका रजनीश दीक्षित को निलंबित और शिक्षण कार्य में रुचि न लेने पर शिक्षिका मीरा कटियार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय सकवाई से संबद्ध कर दिया था। शनिवार को प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने इस मामले की जांच के लिए जांच टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन
प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नीलेश कुमार, खंड शिक्षाधिकारी नवाबगंज संजय कुमार पटेल और खंड शिक्षाधिकारी कमालगंज सुमित वर्मा करेंगे। सूत्रों की मानें तो दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ विभाग ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन