{"_id":"5c0570d9bdec2241ad18b32e","slug":"bhaya-sankita-to-the-heart-of-foreign-guests-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी मेहमानों के दिल को भाया संकिसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी मेहमानों के दिल को भाया संकिसा
farrukhabad
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
उपासक
- फोटो : अमर उजाला
दलाई लामा का प्रवचन सुनने आए विदेशियों को संकिसा खूब भा रहा है। सुबह से ही विदेशी संकिसा और कार्यक्रम स्थल वाईबीएस सेंटर राजघाट मैनपुरी के आसपास खेत-खलिहानों में पहुंचकर जिंदगी का लुत्फ उठा रहे हैं। यही नहीं फर्रुखाबाद और मैनपुरी के लोग भी विदेशियों से मिलकर सेल्फी लेते दिखाई दिए। कई लोग तो टूटी-फूटी अंग्रेजी बोलकर विदेशी पर्यटकों से बात करते नजर आए।
दलाई लामा के प्रवचन सुनने के लिए कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, तिब्बत, थाइलैंड, श्रीलंका, नेपाल, कंबोडिया, म्यांमार, वियतनाम, अमेरिका और यूरोप समेत 36 देशों से आए करीब आठ-दस हजार अनुयायियों ने संकिसा में डेरा डाल रखा है। ये अनुयायी संकिसा स्थित होटलों में रुके हैं। करीब चार-पांच दिनों से रुके विदेशी संकिसा में रुककर घूमते-फिरते हैं तो संकिसा आने वाले लोग भी विदेशियों से मिलने को आतुर रहते हैं।
विदेशी बड़े ही बेबाकी के साथ यहां मैनपुरी और फर्रुखाबाद से आए अनुयायियों से मिले। हर कोई विदेशियों से मिलकर सेल्फी खींचने की होड़ में लगा था। संकिसा स्थित खान-पान की दुकानों पर विदेशी खरीदारी करने पहुंचे तो दुकानदार भी उनके साथ फोटो खिंचवाने में पीछे नहीं रहे। कार्यक्रम स्थल पर संकिसा के रामकुमार ने कनाडा मूल की स्टफनी से टूटी-फूटी अंग्रेजी में सेल्फी खिंचवाने का आग्रह किया तो उन्होंने सहर्ष ही स्वीकार कर फोटो खिंचवाई। अमेरिका के टोनी ग्रेग ने नमस्ते कहकर लोगों का अभिवादन किया। विदेशियों को खेत-खलिहानों और सड़कों पर घूमते हुए देख लग रहा था कि मानो संकिसा की पावन धरती उन्हें भा गई हो।