फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bharat Milap and Urs of Baba Kamal

भरत मिलाप और कमाल बाबा के उर्स में उमड़ी भीड़

Mon, 26 Oct 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 26 Oct 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bharat Milap and Urs of Baba Kamal

कमालगंज। कसबे में भरत मिलाप और कमाल शाह बाबा का उर्स धूमधाम से मनाया गया। डीएम और एसपी ने कमाल शाह बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई। सांसद समेत एसपी और डीएम ने भगवान राम की आरती उतारी। इस दौरान लोगों ने कव्वाली का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन


कमाल बाबा उर्स कमेटी अध्यक्ष हुमायूं अख्तर, शमीम और मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष फकरुद्दीन व ज्याउद्दीन ने पगड़ी बांधकर दस्तारबंदी की। कव्वाली का कार्यक्रम थाने के सामने हुआ वहीं भरत मिलाप का आयोजन चौराहे पर किया गया। भरत मिलाप के लिए रामलीला कमेटी अध्यक्ष मदन महेश्वरी के घर से भरत तथा शत्रुघ्न घुटनों के बल राम से मिलने निकले। दूसरी ओर राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान पहुंचे।
विज्ञापन


भरत व शत्रुघ्न को देख राम ने उन्हें जैसे ही गले लगाया तो भक्तों ने जय श्रीराम के उद्घोष लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी छुड़ाई गई। राम-भरत मिलन देख भक्त भावविभोर हो गए। इसके बाद राम-लक्ष्मण को राजसी वस्त्र पहनाए गए। देर रात सांसद मुकेश राजपूत, सपा नेता सुबोध यादव और उमेश यादव ने भगवान राम की आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सतीशचंद्र दुबे, सतीशचंद्र गुप्ता, रमेश विश्नोई, मेवाराम गुप्ता, ज्याउद्दीन, शांतिबोध पालीवाल, गोपाल पालीवाल, फिरोज खां, संजय, रामकुमार चौरसिया, गोलू चौरसिया, राहुल चौरसिया, शिव कुमार गोयल और मनोज हलवाई आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed