फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bhakiyu district president arrested for making comments in support of Anupam Dubey

Farrukhabad News: अनुपम दुबे के समर्थन में टिप्पणी करने में भाकियू जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

Mon, 01 Sep 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu district president arrested for making comments in support of Anupam Dubey
नवाबगंज। सोशल मीडिया पर माफिया अनुपम दुबे के समर्थन में टिप्पणी करना भारतीय किसान यूनियन स्वराज गुट के जिलाध्यक्ष को महंगा पड़ गया। पुलिस ने उनका शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर माफिया अनुपम दुबे के समर्थन में टिप्पणी करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बीते दिन ठेकेदार शमीम हत्याकांड में गवाह रहे फजल मंसूरी की तहरीर पर फतेहगढ़ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट में सोशल मीडिया पर जिन साइटों से टिप्पणियां हो रहीं हैं, उनके नाम दिए गए थे। इसी मामले में पुलिस ने भाकियू जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने भाकियू जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराया। डॉ. लोकेश शर्मा ने जिलाध्यक्ष का मेडिकल किया। इसके बाद हल्का प्रभारी गिरीश कुमार पुलिस बल के साथ जिलाध्यक्ष को एसडीएम सदर के कोर्ट में पेश करने ले गए। थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय ने बताया कि माफिया अनुपम दुबे के समर्थन में टिप्पणी करने के मामले में भाकियू जिलाध्यक्ष को हिरासत में लिया गया है। सीएचसी में उनका मेडिकल करवाकर न्यायालय भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed