फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   bhajpa,maarpeet,sapa

भाजपाइयों ने सपा प्रत्याशी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, नामांकनपत्र फाड़ा

Mon, 21 Mar 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
bhajpa,maarpeet,sapa
कलक्ट्रेट के बाहर सपा प्रत्याशी को पीटते भाजपाई। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। विधान परिषद चुनाव के नामांकन के दौरान सपा-भाजपा प्रत्याशियों के समर्थक नारेबाजी करते हुए भिड़ गए। इस दौरान भाजपाइयों ने सपा प्रत्याशी के साथ मारपीट करते हुए उनका नामांकन पत्र फाड़ दिया। चश्मा व टोपी छीन ली।
विज्ञापन

हंगामे के बीच सपा प्रत्याशी भागकर कलक्ट्रेट गेट के अंदर पहुंचे और नामांकन पत्र का दूसरा सेट दाखिल किया। इसके बाद सपा नेताओं के साथ प्रत्याशी को दूसरे गेट से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

इटावा-फर्रुखाबाद स्थानीय प्राधिकारी (विधान परिषद) चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने
का अंतिम दिन था। दोपहर करीब 12 बजे भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे थे।
दोपहर करीब 12:40 बजे सपा से एमएलसी प्रत्याशी मोहम्मदाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष हरीश कुमार यादव अपने प्रस्तावक व समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट के सामने जीजीआईसी स्थित बैरियर पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से कलक्ट्रेट परिसर के लिए पैदल चल दिए। रास्ते में आमना-सामना होने पर सपा-भाजपा के समर्थक नारेबाजी करने लगे। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। भाजपाइयों ने नारेबाजी करते हुए हरीश को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान सपा प्रत्याशी का कुर्ता भी फट गया। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी प्रांशु दत्त द्विवेदी वहां पहुंच गए। पुलिस ने समझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया।
सपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों जब बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। इसके बाद हरीश यादव भागकर कलक्ट्रेट परिसर में घुस गए।
पीछे से जिला पंचायत सदस्य सुबोध यादव, डॉ. जितेंद्र सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी समेत तमाम सपा नेता कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम कार्यालय के बाहर भी सपा के एक कार्यकर्ता को पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed