{"_id":"5f77740a8ebc3e9b9774fe28","slug":"bhai-se-poochtaanch-farrukhabad-news-knp5861638190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े गए भाई ने पूछताछ में झगड़ा मारपीट करने की बात स्वीकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़े गए भाई ने पूछताछ में झगड़ा मारपीट करने की बात स्वीकारी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वैश्य एकता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष की हत्या में पकड़े गए छोटे भाई ने घटना के दिन झगड़ा और मारपीट करने की बात पूछताछ में स्वीकार की है। लेकिन हत्या करने से वह इनकार कर रहा है। नामजद चारों आरोपियों की मोबाइल की लोकेशन घटनास्थल के आसपास नहीं पाई गई है। पुलिस की कई टीमें पूरे मामले के खुलासे में लगी हैं।
शहर कोतवाली के मोहल्ला नारायण दास गली निवासी वैश्य एकता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश गुुप्ता (62) का शव मंगलवार रात घर से दस मीटर की दूरी पर गली में पड़ा मिला था। भतीजे अंकित ने मोहल्ला सेनापति निवासी साड़ी कारोबारी संदीप अग्रवाल, विवेक अग्रवाल व नारायण दास गली निवासी लक्की चावला व विक्की चावला के खिलाफ प्रापर्टी की रंजिश में हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने सतीश गुप्ता के छोटे भाई को गुरुवार को हिरासत में ले लिया था। उसको घटना के दिन कई बार घर के आस पास देखा गया था। पुलिस ने जब भाई से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने मारपीट की बात स्वीकार की है। पुलिस का मानना है कि घटना एक से अधिक लोग शामिल हैं। वहीं पुलिस को भतीजे अंकित की लोकेशन उसके बताए स्थानों पर ही मिली है। एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा नेक बताया कि भाई से पूछताछ में अहम जानकारी मिली है। लेकिन अभी जांच चल रही है।