फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Before tying the sehra, the mason's decorated bibli

सेहरा बंधने से पहले राजमिस्त्री की सजी अर्थी

Tue, 10 May 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Before tying the sehra, the mason's decorated bibli
राजीव की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद। सिर पर सेहरा बांधने से पहले राजमिस्त्री की अर्थी उठ गई। मंडप की दावत के दौरान जीने में पड़े तार की चपेट में आने से करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। इससे शादी वाले घर में खुशी की जगह मातम छा गया। हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंच गई। शव देखकर वह बेहाल होकर गिर गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नीबलपुर निवासी राजीव कुमार (32) राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी हरदोई जिले के गांव सुल्तानपुर निवासी मामा श्रीकृष्ण की पुत्री सीमा के साथ शादी तय हुई थी। सोमवार की शाम को राजीव की बरात जानी थी। रविवार को मंडप कार्यक्रम हुआ। इसकी दावत चल रही थी। आसपास की महिलाएं छत पर खाना खा रही थीं।
विज्ञापन

रात लगभग 11 बजे राजीव छत के जीने से उतरकर अन्य लोगों को खाना खाने के लिए बुलाने जा रहा था। जीने पर एक तार टूटा पड़ा था। राजीव का पैर तार पर पड़ने से उसे करंट लग गया। परिजन सीएचसी कायमगंज लेकर गए। वहां डॉक्टर ने राजीव को मृत घोषित कर दिया। राजीव की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मां लाडली देवी, भाई राजकुमार, पिंटू का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। मां लाडली देवी चीख-चीख कर कह रही थी कि लाल के सेहरा बांधो, बरात जाने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने मंडप उखाड़कर टिनशेड के ऊपर रख दिया। घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हाथों में मेहंदी लगाए सीमा भी परिजनों के साथ मौके पर आई और राजीव को मृत देखकर बेहाल होकर गिर गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

राजीव के रोते बिलखते परिजन। संवाद

राजीव के रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed