{"_id":"cc96ab2db1a2760f092c394f31ffe0a9","slug":"before-arriving-at-the-booth-on-the-ballot-papers-be-signed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ पर पहुंचने से पहले ही बैलेट पेपर पर कर दिए हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ पर पहुंचने से पहले ही बैलेट पेपर पर कर दिए हस्ताक्षर
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। प्रधानी के द्वितीय चरण चुनाव में फर्जी मतदान कराने का इरादा लिए कई प्रत्याशियों ने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर पहुंच कर अपने क्षेत्र के पीठासीन अधिकारियों पर डोरे डाले। वह दिन में भी रवानगी स्थल पर इधर से उधर घूमते रहे। पीठासीन अधिकारियों ने चुनाव के नियमों को ताक पर रखकर पोलिंग स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही मतपत्रों पर मुहर लगाकर अपने हस्ताक्षर कर दिए। इसकी जानकारी मिलने पर आरओ और बीडीओ की नाराजगी पर पीठासीन अधिकारियों ने मतपत्रों पर हस्ताक्षर करने बंद किए।
विज्ञापन
एक दिसंबर को बढ़पुर और कमालगंज ब्लाक में होने वाले प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पदों के चुनाव के लिए बढ़पुर ब्लाक की पोलिंग स्टेशनों के लिए क्रिश्चियन इंटर कालेज से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। पीठासीन अधिकारियों ने निर्वाचन आयोग के नियमों को ताक पर रख दिया।
विज्ञापन
इन्होंने रवानगी स्थल पर मतपत्रों पर मुहर लगाने के बाद हस्ताक्षर कर दिए। पोलिंग स्टेशन पर पहुंचने के बाद पीठासीन अधिकारियों को मतपत्रों पर हस्ताक्षर वोटर को देने से पूर्व करना होता है। इसकी जानकारी मिलने पर बढ़पुर विकास खंड के आरओ और बीडीओ ने नाराजगी जताई। यही हाल कमालगंज ब्लाक आरपी पीजी कालेज में पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर दिखाई दिया। यहां भी अधिकांश पीठासीन अधिकारियों ने मतपत्र मिलते ही वहीं पर मुहर लगाकर अपने हस्ताक्षर करने के बाद रखे। यह देख अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया ने पीठासीन अधिकारियों से नाराजगी जताई।
विज्ञापन