फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bees attack getaway

मधुमक्खियों के हमले से भगदड़

Sun, 25 Oct 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sun, 25 Oct 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
 Bees attack getaway

कमालगंज। मधुमक्खी के हमले से राहगीरों में भगदड़ मच गई। बाइक चालक वाहन सड़क पर छोड़कर भाग खड़े हुए। किसी ने बोरा ओढ़कर तो कोई जमीन पर लेट गया। एक राहगीर के कान में मधुमक्खी घुस गई। चिकित्सक ने मधुमक्खी बाहर निकाली।

विज्ञापन


मोहल्ला कृष्णा नगर भोजपुर चौकी पर लगे बैरियर के पास मधुमक्खी का बड़ा छत्ता लगा है। रविवार को किसी ने छत्ते में पत्थर मार दिया। इससे मधुमक्खियां उड़ने लगीं। मधुमक्खियां उड़ने से राहगीरों में भगदड़ मच गई। द्वारिकापुर निवासी विमलचंद्र, फर्रुखाबाद के रहने वाले दिलशाद, इनके पिता यूनुस और रिश्तेदार कलीम बाइक से फर्रुखाबाद की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


मधुमक्खियों ने इन पर हमला कर दिया। ये लोग बाइकें सड़क पर छोड़कर भाग खड़े हुए। दिलशाद के चेहरे पर मधुमक्खियों ने कई जगह काट लिया। विमलचंद्र के कान में मधुमक्खी घुस गई। दिलशाद ने पास में ही चाय के होटल में घुसकर बोरा ओढ़कर मधुमक्खियों से जान बचाई। दर्द से कराह रहा विमल दौड़कर पास में ही स्थित चिकित्सक के पास पहुंचा। चिकित्सक ने मरी मधुमक्खी को बाहर निकाला। मधुमक्खियों के हमले से करीब 20 मिनट तक रास्ता बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed