फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Became PRO of SP, three went to jail for cheating 30 thousand

एसपी का पीआरओ बन 30 हजार ठगने में तीन जेल गए

Fri, 24 Jun 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Became PRO of SP, three went to jail for cheating 30 thousand
पुलिस गिरफ्त में ठगी के आरोपी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। एसपी का पीआरओ बनकर 30 हजार रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने अंतरजनपदीय तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 30 हजार रुपये और चार मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

अमृतपुर थाना व गांव निवासी पीयूष अवस्थी और उनके पिता दिनेश अवस्थी की सात मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अनुभव अवस्थी ने भाई और पिता की हत्या में गांव के ही लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के कुछ दिन बाद अनुुुभव के मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह एसपी का पीआरओ बोल रहा है।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उसने 30 हजार रुपये मांगे। अनुभव ने 30 हजार रुपये गूगल-पे से ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद दो दिन बाद फिर कॉल आई। इस बार 50 हजार रुपये मांगे। इस पर अनुभव ने एसपी अशोक कुमार मीणा से शिकायत की। एसपी के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुलासे के लिए एसपी ने एसओ सुनील कुमार चौबे, एसओजी प्रभारी बलराज भाटी, सर्विलांस प्रभारी जेपी शर्मा को लगाया था। पुलिस की टीमों ने शुक्रवार को सीतापुर जिले के थाना व कस्बा मिश्रिख के मोहल्ला थोक निवासी सौरभ वाजपेई उर्फ संजय उर्फ रानू, गांव किशुनपुर निवासी रामधार मौर्य, गांव कुलुआ निवासी कुलदीप उर्फ चंद्र कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 30 हजार रुपये और चार मोबाइल बरामद किए। एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि गिरोह का सरगना सौरभ मंत्री और अधिकारियों का पीआरओ बनकर फोन करके लोगों से रुपये ठगता था। रामधार मौर्य और कुलदीप उर्फ चंद्र कुमार पाल उसका सहयोग करते थे। पकड़े गए लोगों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

सरगना के खिलाफ दर्ज हैं सात मुकदमे
पीआरओ बनकर ठगी करने वाले सरगना सौरभ वाजपेई के खिलाफ सीतापुर और फर्रुखाबाद जिले में सात मुकदमे दर्ज हैं। इसमें चार मुकदमे ठगी के हैं। अन्य जिलों में भी सरगना और उसके साथियों को आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed