फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Beaten by hospital staff

अस्पताल कर्मियों ने तीमारदार को पीटा

Sat, 21 Nov 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sat, 21 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Beaten by hospital staff

फर्रुखाबाद। आपरेशन की जगह तकलीफ होने पर मरीज के तीमारदार अस्पताल पहुंचे तो वहां पर डाक्टर से विवाद हो गया। अस्पताल के स्टाफ ने तीमारदार को पीट दिया। पीड़ित ने एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला बागकूंचा निवासी संजीव मिश्रा के चचेरे भाई शिवम का एक वर्ष पहले आवास विकास तिराहा स्थित प्रयाग नारायन अस्पताल में आपरेशन हुआ था। दो महीना पहले आपरेशन वाले स्थान के पक जाने पर मरीज को तकलीफ होने लगी। इस पर संजीव शनिवार को मरीज के साथ अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन


संजीव ने डाक्टर को बुला कर मरीज की समस्या बताई तो वहां पर किसी बात को लेकर डाक्टर से विवाद शुरू हो गया। कहासुनी होने पर संजीव ने अस्पताल के सुरक्षा कर्मी को धक्का दे दिया। इस दौरान वहां पर मौजूद स्टाफ ने संजीव को पीट दिया। किसी प्रकार संजीव वहां से अपनी जान बचा कर भाग निकला। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी और डीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव ने बताया कि उसने डाक्टर से आपरेशन वाले स्थान के पकने की वजह पूछी तो वह गालियां देने लगे और मारपीट कर अस्पताल से भगा दिया।

अस्पताल के डा. अरविंद गुप्ता ने बताया कि दो वर्ष पूर्व मरीज का आपरेशन हुआ था। पिछले साल इंफेक्शन होने पर दवा दी गई थी। मरीज को वह लोग दोबारा लेकर आए और अस्पताल में आकर अभद्रता कर कर्मचारियों से गाली गलौज करने लगे थे। इस कारण कहासुनी हुई थी। मारपीट का आरोप गलत है। मरीज के तीमारदार से यह भी कहा कि वह संतुष्ट नही हैं तो वह दूसरे अस्पताल में जाकर उपचार करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed