{"_id":"575ef89b4f1c1bf82311b67e","slug":"be-donate-blood-today-mahadani","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रक्तदान कर बनें महादानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रक्तदान कर बनें महादानी
अमर उजाला ब्यूरो /फर्रुखाबाद
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में रक्तदान संबंधी बैठक में बोलते जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को लोहिया अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर को लेकर जबरदस्त उत्साह है। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं के साथ ही सरकारी कर्मचारी, अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। साथ ही उनकी फोटो भी प्रकाशित की जाएगी। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा।
विज्ञापन
रक्तदान शिविर की तैयारी को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने बैठक बुलाई। इसमें निर्देश दिया कि सभी विभागाध्यक्ष स्वयं तथा अपने विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के रक्तदान करेंगे। पुलिस कप्तान राजेश कृष्ण ने प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक रिक्रूटों का रक्तदान शिविर में सहभागिता करें।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राकेश कुमार तथा मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. बीबी पुष्कर ने रक्तदान के फायदे अधिकारियों और कर्मचारियों को बताए। लोहिया अस्पताल की चिकित्साधीक्षक डा. सरोज बाला ने अधिक से अधिक महिलाओं को शिविर में लाकर रक्तदान के संबंध में प्रकाश डाला।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रमुख रूप से एसडीएम सदर सुरेंद्र कुमार, एडीएम मनोज सिंघल, सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डा. मधुरंजन सक्सेना, ब्लड बैंक से अरुण द्विवेदी, धीरेंद्र फौजी, पंकज कुमार, ऋषि तिवारी, डीआईओएस कमलेशबाबू और बीएसए संदीप चौधरी समेत सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।