{"_id":"15840854da89a841eff47591db584065","slug":"bdc-members-abducted-villagers-fled-to-the-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी सदस्य को अगवा किया, ग्रामीणों की फायरिंग पर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी सदस्य को अगवा किया, ग्रामीणों की फायरिंग पर भागे
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। चुनावी रंजिश में दो युवकों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य को अगवा कर लिया। उसके शोर मचाने पर आए गांववालों ने विरोध किया तो युवकों ने फायरिंग कर दी। गांववालों की जवाबी फायरिंग पर वे बीडीसी सदस्य को छोड़कर भाग निकले। बीडीसी सदस्य ने दोनों युवकों के खिलाफ अपहरण के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
घटना मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र की गैसिंगपुर ग्रामसभा की है। यहां के क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह पाल रविवार रात आठ बजे घर के बाहर बैठे थे। आरोप है कि गांव के समर सिंह जाटव, नगला समई पिपर गांव के राजेश यादव उनको बहाने से खेतों की ले गए। वहां से जबरदस्ती पकड़कर ले जाने लगे।
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य के शोर मचाने पर आए ग्रामीणों ने उन्हें ललकारा तो दोनों युवकों ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। ग्रामीणों की जवाबी फायरिंग पर दोनों युवक भाग निकले। ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में सनसनी फैल गई। बाद में बीडीसी सदस्य ने कोतवाली पहुंचकर समर सिंह जाटव और राजेश यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया। घटना के पीछे एक जिला पंचायत सदस्य का हाथ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
इस बाबत कोतवाल भीम सिंह जावला का कहना है कि चुनावी रंजिश में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। फायरिंग की बात गलत है। सूचना पर जब वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो मारपीट करने वाले भाग चुके थे। बाइक संख्या यूपी76एम-8794 मिली, जिसे कब्जे में ले लिया है।