फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BDC including theft of four houses

बीडीसी समेत चार के मकानों में चोरी

Sat, 09 Apr 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Sat, 09 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
BDC including theft of four houses
घटनास्थल पर मौजूद एएसपी व अन्य पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

एक ही रात चोरों ने बीडीसी सदस्य सहित चार मकानों का ताला तोड़कर लाखों की नकदी, जेवर चोरी कर ले गए। सूचना पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाएड टीम जांच की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अपर पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पड़ताल की।

विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा के गांव नूरपुर निवासी बीडीसी सदस्य माधुरी बाथम पत्नी प्रेमचंद्र शुक्रवार रात परिवार के साथ छत पर सो रही थीं। देर रात किसी समय चोर दीवार फांदकर मकान में घुसे और कमरों में रखे बक्सों व अटैची से नगदी, जेवर चोरी कर लिए। चोर एक बक्सा उठा ले गए, उसे खेतों में जाकर खोला। इसके बाद चोर पास में ही नरेशचंद्र जाटव के घर में घुसे। यहां से चोर एक लाख के जेवर और सात हजार रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने हरिओम जाटव के घर को निशाना बनाया। हरिओम जाटव के बच्चे व पत्नी मीना देवी छत पर सो रहे थे। रात के समय चोर दीवार फांदकर छत पर आ गए। इसके बाद जीने से नीचे उतरे। यहां से चोर एक लाख के जेवर व नगदी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से निकलने के बाद चोर अर्जुन शर्मा उर्फ पंकज के मकान में घुसे। यहां भी लोग छत पर सो रहे थे। चोर बक्सा खोल रहे थे, तभी खटपट की आवाज सुनकर अर्जुन व उसके परिवार के लोग जाग गए। शोर शराबा पर चोर भाग निकले। घरवालों ने चोरों का पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं सके।

अर्जुन ने बताया कि उनके घर से चोर 1.75 लाख के जेवर और 85 हजार रुपये नकद ले गए हैं। वहीं बीडीसी सदस्य माधुरी के बेटे महेंद्र ने बताया कि चोर उसके यहां से 2.50 लाख रुपये और एक लाख के जेवर चोरी कर ले गए है। एक ही रात में चार मकानों में चोरी की घटना से थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

सूचना पर एएसपी राम भवन चौरसिया, सीओ योगेश कुमार, फिंगरप्रिंट और डॉगस्क्वायड टीम ने पड़ताल की। पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस के अनुसार जिनके यहां चोरी हुई। उनके घर के बक्से खेतों में पड़े थे, लेकिन पीड़ित उन्हें घर उठा लाए।


बक्सें अगर खेत में ही पड़े रहते तो शायद कुछ हल निकल सकता था। बीडीसी सदस्य सहित अन्य पीड़ितों ने चोरी की तहरीर दी है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed