{"_id":"7870c1919f192e5f09e8176b1b337907","slug":"bawal-after-accident-police-beat-sticks-stones-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे पर बवाल, पुलिस को लाठियों को पीटा, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे पर बवाल, पुलिस को लाठियों को पीटा, पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 03 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर ट्रैक्टर से कुचलकर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने मुआवजा व अवैध खनन रोके जाने की मांग को लेकर भारी बवाल किया। भीड़ ने हाईवे जाम कर पुलिस पर पथराव कर दिया। फतेहगढ़ कोतवाल को लाठियों से पीटा। पुलिस ने हवाई फायरिंग और भीड़ पर रबर की गोलियां चलाकर किसी तरह बवाल पर काबू पाया। उपद्रव करीब आधे घंटे चला। भीड़ के हमले में कोतवाल, एक सिपाही व दो मीडिया कर्मी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
फतेहगढ़ कोतवाली के गांव कीरतपुर निवासी चंदन (19) पुत्र बादाम सिंह दिवाकर मंगलवार सुबह गांव के ही शिब्बू पुत्र धनसिंह को साइकिल से फतेहगढ़ स्टेशन छोड़ने गया था। लौटते समय सेंट्रल जेल टिकुरियन नगला रोड पर गांव की ओर से आ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। मौके पर पहुंचे परिजनों और गांववालों ने पपियापुर प्राथमिक विद्यालय के सामने इटावा-बरेली हाईवे जाम कर दिया। ये लोग मुआवजा, ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और अवैध खनन रुकवाए जाने की मांग कर रहे थे। सेंट्रल जेल चौकी पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, पर लोग टस से मस न हुए। इस बीच और फोर्स आ गया।
विज्ञापन
फतेहगढ़ कोतवाल अजीत सिंह ने जाम में फंसा ट्रक निकलवाना चाहा तो उग्र हुई भीड़ उन्हें लाठियों से पीटने लगी। कुछ लोग पुलिस पर पथराव करने लगे। इससे सिपाहियों में भगदड़ मच गई। इस बीच भीड़ ने वाहनों में आग लगाने की कोशिश तो पुलिस ने हवाई फायरिंग की। भीड़ पर रबर की बुलेट भी दागीं। भीड़ पीछे हटी तो पुलिस ने इनकी लाठियां छीनी और उन्हीं से कुछ लोगों की धुनाई की। लोगों के भागने पर पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल भेजा। यहां पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बवाल में घायल कोतवाल अजीत कुमार व सिपाही रवीश चंद्र यादव का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया गया। शहर कोतवाल ने छह के खिलाफ नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों पर बलवे व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नामजद लोगों में अर्जुन कटियार, सर्वेश कुमार, जितेंद्र कुमार, बाबू लोधे, नंदराम, सीतेश कुमार हैं। पुलिस ने कीरतपुर के दुर्वेश को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।