{"_id":"5e6bd59b8ebc3ea4e22679d6","slug":"barish-farrukhabad-news-knp5501632111","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बारिश व ओलों से आम के बौर व तंबाकू को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बारिश व ओलों से आम के बौर व तंबाकू को भारी नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद/कायमगंज। दो सप्ताह में दो बार हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। गुरुवार देर रात फिर से कायमगंज क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे। इससे आम के बौर व तंबाकू की फसल में नुकसान के साथ गेहूं, सरसों, चना, मटर व टमाटर की फसल भी प्रभावित हुई है।
तीन दिन पहले क्षेत्र के कुछ बागवानों ने आम के बौर को बचाने के लिए छिड़काव कराया था। छिड़काव के 48 घंटे के अंदर ही बारिश होने से दोहरा नुकसान हुआ है। जनपद के अन्य स्थानों पर हल्की बारिश हुई। शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। कृषि विभाग के अनुसार अब तक की बारिश व ओलों से करीब 20 फासदी फसल नष्ट होने की आशंका है।
29 फरवरी की रात बारिश के साथ ओलों की बौछार से क्षेत्र में तंबाकू व आम के बौर व अन्य फसलों पर काफी असर पड़ा था। इसके बाद छह दिन पहले फिर से बारिश हो गई थी। इसके बाद मौसम साफ हुआ तो आम के बागवान बौर को बचाने के लिए छिड़काव कराने लगे। यह सिलसिला चल ही रहा था कि गुरुवार रात दो बजे फिर से ओलों के साथ बारिश हो गई। इसने तंबाकू की बची हुई फसल को भी चपेट में ले लिया। इस समय खेतों में खड़ी हर फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
आम के जिन बागों में छिड़काव हुआ है उनकी दवा भी धुल गई है। उन्हें फिर से छिड़काव कराना होगा। ओलों से काफी बौर झड़ गया है। किसान व बागवानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई पड़ रही हैं। इसके अलावा शहर सहित जनपद के अन्य स्थानों पर हल्की बारिश हुई। दिन भर बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलती रहीं। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने पर किसानों ने कुछ राहत की सांस ली।