{"_id":"5b7863a842c792464f496257","slug":"bar-association-election-on-19th-september-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन का चुनाव 19 सितंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन का चुनाव 19 सितंबर को
फर्रुखाबाद
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के हाल में पत्रकार वार्ता में जानकारी देते चुनाव अधिकारी डा. अनुपम दुबे, शिव प्रताप सिंह व दीपक द्विवेदी। अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव समिति ने जिला बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम शनिवार को घोषित कर दिया है। 30 अगस्त तक सदस्यता शुल्क जमा किया जाएगा। 19 सितंबर को सुबह आठ बजे से बार एसोसिएशन के हाल में मतदान होगा। इसमें पंजीकृत वकील मतदान करने सकते हैं।
बार एसोसिएशन के पदों पर चुनाव लंबे समय से टलने के कारण अध्यक्ष के निर्देश पर महासचिव संजीव पारिया ने पुरानी चुनाव समिति को भंग कर नई तीन सदस्यों की चुनाव समिति का गठन किया था। नई समिति के चुनाव अधिकारी डा. अनुपम दुबे, शिव प्रताप सिंह, दीपक द्विवेदी ने शनिवार को पत्रकार वार्ता कर चुनाव कार्यक्रम की घोषण कर दी है।
बार एसोसिएशन के हाल में डा. अनुपम दुबे ने बताया कि 20 से 30 अगस्त तक वकीलों का सदस्यता शुल्क जमा किया जाएगा। एक सितंबर को सदस्यों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 3 सितंबर को शाम चार बजे तक आपत्तियां ली जाएंगी। 4 सितंबर को निस्तारण होगा और पांच सितंबर को वैध सदस्यों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। 10 सितंबर को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक नामांकन बार एसोसिएशन सभागार में होंगे। 11 को नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियां ली जाएंगी। 12 सितंबर को आपत्तियों का निस्तारण और नाम वापसी होगी। 13 सितंबर को प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 19 सितंबर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक बार एसोसिएशन सभागार में मतदान होगा। इसके बाद उसी दिन 5.30 से मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। 26 सितंबर को शपथ ग्रहण कराया जाएगा। बार एसोसिएशन के जो वकील सदस्य हैं, उन सभी को मतदान करने का अधिकार होगा।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र के साथ बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से जारी प्रमाण पत्र की छाया प्रति लगानी होगी। मतदान के दिन बार कौंसिल और बार एसोसिएशन फर्रुखाबाद से जारी मूल पहचान पत्र साथ में लाना होगा। मतदान के दिन मतदाता का पूरी ड्रेस में आना अनिवार्य है।
इंसेट
यह होगी नामांकन फीस और अनुभव
पद विधि व्यवसाय में अनुभव प्रति व्यक्ति फीस
अध्यक्ष 30 साल 30000
उपाध्यक्ष 25 साल 25000
महासचिव 20 साल 20000
संयुक्त सचिव 5 साल 10000
कोषाध्यक्ष 5 साल 5000
लेखा परीक्षक 5 साल 5000
पुस्तकालय अध्यक्ष 5 साल 5000
पांच सदस्य 5 साल 5000 प्रति सदस्य