फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Banks are not linked aadhar numbers

बैंक नहीं लिंक कर रहे आधार नंबर

Thu, 07 Jan 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 07 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Banks are not linked aadhar numbers

फर्रुखाबाद। आधार कार्ड नंबर लिंक कराने के लिए उपभोक्ता बैंकों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। बैंक कर्मचारी उपभोक्ताओं को टरका रहे हैं। खाता लिंक न होने से गैस उपभोक्ताओं की सब्सिडी मिलनी भी बंद हो सकती है।

विज्ञापन


उपभोक्ताओं का कहना है कि 31 दिसंबर तक आधार कार्ड नंबर बैंक में लिंक करना था। बैंकों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कर्मचारी टरका रहे हैं। वहीं गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि उन्होंने बैठक के दौरान एलडीएम से इस संबंध में शिकायत की थी।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं की मानें तो बैंक ऑफ बड़ौदा, महाराष्ट्र बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और भारतीय स्टेट बैंक में उनके आधारकार्ड नंबर संबंधित गैस एजेंसी के पोर्टल से लिंक नहीं किए जा रहे हैं। इसके चलते उपभोक्ता परेशान हैं। शहर के मोहल्ला पलरिया निवासी गौरव दीक्षित ने बताया कि जय भैरव गैस एजेंसी पर उनका कनेक्शन नंबर 19500 है। बैंक ऑफ बड़ौदा में उनका खाता है। करीब चार-पांच दिन से वह बैंक जाकर अपना आधारकार्ड नंबर लिंक करने के लिए बैंक कर्मचारियों से कह रहे हैं। उन्हें टरकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह बैंक गए तो कर्मचारी ने उनसे कहा कि उनका आधारकार्ड नंबर संबंधित गैस एजेंसी के पोर्टल से लिंक कर दिया है। जब उन्होंने जय भैरव गैस एजेंसी पर आकर पूछा तो गैस एजेंसी कर्मियों ने कहा कि आधारकार्ड नंबर बैंक से लिंक नहीं किया गया है। रामकुमार, सचिन कुमार, माया देवी और नूर मोहम्मद आदि उपभोक्ताओं का भी कहना है कि आधारकार्ड लिंक कराने के लिए बैंकों के चक्कर काट रहे हैं।


वर्जन
एलडीएम के साथ हुई बैठक के दौरान शिकायत की गई थी कि शहर की कई बैंक उपभोक्ताओं का आधारकार्ड नंबर संबंधित गैस एजेंसी के पोर्टल से लिंक करने में लापरवाही बरत रही हैं। आधारकार्ड नंबर संबंधित गैस एजेंसी के पोर्टल से लिंक न होने पर उसकी गैस सब्सिडी बंद हो सकती है।- राजू शिवानी (एजेंसी संचालक, जय भैरव गैस सर्विस)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed