{"_id":"576c29054f1c1bd632b4812f","slug":"bank-of-india-branch-in-the-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":" बैंक आफ इंडिया पतौंजा शाखा में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक आफ इंडिया पतौंजा शाखा में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
लीड बैंक मैनेजर और शाखा प्रबंधक से बातचीत करते पुलिस कप्तान राजेश कृष्ण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाखा बैंक आफ इंडिया पतौंजा में हुई चोरी में शाखा प्रबंधक मनीष आनंद की लापरवाही हर स्तर पर नजर आ रही है। शाखा प्रबंधक ने नियम विरुद्घ बैंक की चाबियां चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को कैसे सौंप दी। इस पर मैनेजर लीड बैंक ने भी आपत्ति जताई है।
एसपी ने जब शाखा प्रबंधक से चाबियों के बारे में पूछा तो उन्होंने खुद के पास होने की बात कही। जब उनके आने से पहले सफाई होने के बारे में पूछा तो वह जवाब नहीं दे सके और बोले कि छिबरामऊ रोज जाकर सफाई कर्मचारी चाबियां ले आता है। जब उसके रोज आने-जाने पर एसपी ने ऐतराज जताया तो वह अपनी नौकरी बचाने के लिए यह बात कह रहे थे
चाबियां चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आलोक कुमार सक्सेना के पास रहती हैं। आलोक कुमार सक्सेना के पास चाबी ही नहीं रहती, बल्कि वह कैशियर के साथ रोज कैश भी बंद करता था। यह जानकारी जब पुलिस कप्तान राजेश कृष्ण को मिली तो उनकी शक की सुई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आलोक की ओर घूम गई। उन्होंने आलोक को बुलाकर जब पूछताछ की तो आलोक हड़बड़ा गया और उसने कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को दी।
विज्ञापन
स्वाट टीम आलोक को फतेहगढ़ उठा लाई है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एएसपी अशोक कुमार और स्वाट टीम प्रभारी यतेंद्र सिंह यादव, डॉग स्क्वायड और क्षेत्राधिकारी कायमगंज तथा जहानगंज थानाध्यक्ष प्रदीप यादव पड़ताल में लगे हैं।