{"_id":"bf86f156572ad25cdff0650d6112abc7","slug":"bangle-and-got-bunk-symbol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूड़ी और चारपाई मिला चुनाव चिन्ह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूड़ी और चारपाई मिला चुनाव चिन्ह
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद।
Updated Fri, 20 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रधान पद के दावेदारों को शुक्रवार को चुनाव चिन्ह बांटे गए। किसी को
चूड़ी तो किसी को चारपाई मिली। निशान मिलते ही दावेदारों ने जमकर बिल्ले,
पोस्टर और टोपियों की खरीददारी की। निशान लेने के लिए सुबह से ही ब्लाक
कार्यालय पर प्रधान और सदस्य पद के दावेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी।
प्रधान और सदस्य पद के चुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया में सुबह से ही ब्लाक कार्यालय पर दावेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ अधिक होने से कर्मचारी दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया से जूझते रहे। उसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटन के लिए दावेदारों ने अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों की टेबिलों पर लंबी लाइन लगा ली।
एआरओ टेबिल से एक-एक ग्राम पंचायत के प्रधान और सदस्य पद के दावेदारों बारी-बारी से चिन्ह आवंटित किए गए। प्रधान पद के दावेदारों में किसी को चक्की, चारपाई, चूड़ी, इमली, कार, अनाज ओसाता किसान, पंखा, मेज तो किसी को धनुष, भुट्टा और बल्लेबाज हाथ लगा।
निशान हाथ में आते ही दावेदारों की भीड़ ब्लाक कार्यालय के बाहर बिल्ले, पोस्टर और टोपी बेचने वालों की दुकानों पर उमड़ पड़ी। दावेदारों के साथ आए समर्थकों के सिरों पर अपने अपने प्रत्याशियों की टोपियां सज गईं। आरओ एके सिंह ने बताया कि प्रधान और सदस्य पद के लिए नामांकन वापस लेने वालों की सूची देर शाम तक अंतिम रूप ले सकेगी।