फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ban on encroachment removal campaign till Diwali

दीवाली तक अतिक्रमण न हटाने के लिए व्यापारी डीएम से मिले

Mon, 12 Sep 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ban on encroachment removal campaign till Diwali
फर्रुखाबाद। शहर में दिवाली तक अतिक्रमण हटाओ अभियान स्थगित करने की मांग को लेकर व्यापारी जिलाधिकारी से मिले। कहा कि प्रशासन के वादे के अनुसार पहले रेलवे रोड का मॉडल बनाया जाए। इसके बाद अभियान शुरू हो।
विज्ञापन

पिछले पांच माह से शहर में जेसीबी से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसमें सैकड़ों भवनों में तोड़फोड़ हुई। अभी तक प्रशासन की ओर से कहीं भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। रेलवे रोड से अतिक्रमण हटने के बाद नेहरू रोड पर जेसीबी चलने की तैयारी थी, इससे पहले रविवार को व्यापारियों ने चौक पर धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ भड़ास निकाली।
विज्ञापन

वहीं भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी ने सिटी मजिस्ट्रेट पर गंभीर आरोप लगाए थे। सोमवार को फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, लाखन सिंह, मनोज दीक्षित, संजू, सुधीर कुमार आदि ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि प्रशासन ने शहर के लालगेट से बीबीगंज तक सड़क के दोनों ओर चिह्नांकन कर 20 सितंबर तक स्वयं अतिक्रमण तोड़ने का समय दिया है। अगले माह दशहरा, दिवाली, बारावफात आदि त्योहार हैं। इस बीच व्यापारी दुकानों का निर्माण भी नहीं कर पाएंगे और व्यापार चौपट होने से वह भुखमरी की कगार पर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन पहले रेलवे रोड को मॉडल रूप में बनाकर अपना वादा पूरा करे। तब तक शहर से लेकर फतेहगढ़ तक मुख्य मार्ग के किनारे अतिक्रमण न हटाया जाए। दूसरी ओर नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ के नेतृत्व में हाजी मोहम्मद इखलाक, राकेश सक्सेना, सरदार जगदीप सिंह, गोपाल राजपूत आदि ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें दिवाली तक अतिक्रमण हटाओ अभियान स्थगित करनेे, बीच रोड पर बिजली के खंभे लगाने, रेलवे रोड की तरह नेहरू रोड भी 12.40 मीटर करने की मांग की। यह भी कहा कि अभियान में जो दुकानें टूट गई हैं वह भवन स्वामी व्यापारियों को बेदखल कर रहे हैं। इस पर भी ध्यान दिया जाए।

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारियों की मांगों पर विचार किया जा रहा है। रेलवे रोड पर निर्माण शुरू करा दिया गया है। शहर की सुंदरता व व्यापारियों के हित को ध्यान में रखकर काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed