फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Baisakhi is celebrated festival

धूमधाम से मनाया गया बैसाखी पर्व

Tue, 14 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 14 Apr 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Baisakhi is celebrated festival
सिखलाई रेजीमेंट सेंटर में बैसाखी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सबद कीर्तन का आयोजन हुआ ।
विज्ञापन

मंगलवार को सिखलाई रेजीमेंट सेंटर के गुरुद्वारे को भव्य तरह से सजाया गया। बिजली की झालरों से गुरुद्वारा परिसर जगमगा उठा। गुरुद्वारे में सबद कीर्तन का पाठ हुआ। सेंटर कमाडेंट ब्रिगेडियर कबींद्र सिंह ने गुरुग्रंथ साहिब पर रुमाला चढ़ाया। ज्ञानी सर्वजीत सिंह ने गुरुबानी का पाठ कर रेजीमेंट की उन्नति और खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान दे शिवा वर मोहे इहै सद

करमन से कबहूं न टरूं सबद गाकर जवानों में जोश का संचार किया गया। बोले सो निहाल सत श्री अकालसे गुरुद्वारा परिसर गूंजता रहा। इसके बाद लंगर में सभी प्रसाद छका। इस मौके पर राजपूत रेजीमेंट सेंटर के ब्रिगेडियर सलीम आसिफ, डिप्टी कमांडेट कर्नल मंदीप राठौर, कर्नल नवदीप सिंह चीमा, लेफ्टिनेंट कर्नल एके चंद्रा, सूबेदार रघुवीर, सूबेदार मेजर भगवान सिंह,

मिलेट्री हास्पिटल के सीओ कर्नल डीपी प्रशांता, सिखलाई रेजीमेंट के डिप्टी कमाडेंट कर्नल संदीप चौधरी, मेजर जोनाथन एलेक्जेंडर, लेफ्टिनेंट कर्नल नसीब बसोत्रा, सूबेदार मेजर जज सिंह आदि अधिकारी व जवान मौजूद रहे। वहीं फतेहगढ़ स्थित गुरुद्वारे में ज्ञानी बलवंत सिंह ने अरदास की। इस दौरान निशान साहिब को नए वस्त्र पहनाए गए। यहां  सरदार सूर्यप्रताप सिंह, बलबिंदर सिंह, कुलवंत सिंह, जोगिन्दर सिंह, डा. मनजीत सिंह, जगदीप सिंह, शिवसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed