फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bagipur Umrah firing, the son of head injuries

भागीपुर उमराह में फायरिंग, प्रधान का बेटा घायल

Thu, 04 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 04 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bagipur Umrah firing, the son of head injuries

कंपिल (फर्रुखाबाद)। लोहिया ग्राम भागीपुर उमराह में विकास कार्यों का निरीक्षण करने गए सीडीओ के समक्ष हुए बवाल को पुलिस और प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया, जिसका नतीजा रहा कि दूसरे दिन गुरुवार को फायरिंग हुई। इसमें प्रधान का बेटा घायल हो गया।

विज्ञापन


मामले में पूर्व प्रधान सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस गांव में चल रही गुटबाजी में 36 साल के बीच 40 लोगों की हत्या की जा चुकी है। अब एक बार फिर दोनों पक्ष एक-दूसरे के खून के प्यासे है। जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह एवं एसपी राजेश कृष्ण कार्रवाई की दुहाई दे रहे हैं, लेकिन देर शाम तक सिर्फ दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। गांव में तनाव है।
विज्ञापन


लोहिया गांव भागीपुर उमराह में निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ एसएन शुक्ल के सामने कोटेदार को लेकर बुधवार को बवाल हुआ था। इसमें एक पक्ष से पूर्व प्रधान नरेंद्र यादव और उनके भाई वीरेंद्र सिंह यादव उर्फ मन्ने थे तो दूसरे पक्ष से शिवकुमार उर्फ सुधीर यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन


पथराव और मारपीट की घटना को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। नतीजतन गुरुवार को सुबह ही पूर्व प्रधान नरेंद्र यादव और वर्तमान प्रधान राजेंद्र सिंह यादव के बीच संघर्ष हो गया। प्रधान का बेटा सुनील यादव सुबह जैसे ही पूर्व प्रधान नरेंद्र यादव के दरवाजे से निकला तो उसे नरेंद्र, वीरेंद्र, रामप्रेम, सर्वेंद्र, संदीप, दल सिंह ने घेर लिया। मारपीट के बीच फायरिंग होने लगी।


इस बीच हाथ में गोली लगने से सुनील घायल हो गया। आनन- फानन में उसे अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष श्रीकांत यादव ने समझा- बुझाकर वापस चले आए। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। देर शाम दोबारा पुलिस गांव में पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस गांव में दोनों पक्षों के बीच करीब 36 साल से विवाद चल रहा है और अब तक 40 लोगों की हत्या हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed