{"_id":"5db492ee8ebc3e017553c7d6","slug":"badmaso-ko-luta-farrukhabad-news-knp5222353105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप से आए बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक सवार को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप से आए बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक सवार को लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दो महिलाओं को घर छोड़ने जा रहे बाइक सवार ग्रामीण को पिकअप सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
थाना क्षेत्र के गांव अलाउद्दीनपुर निवासी मोतिन खां की पत्नी की सीएचसी में भर्ती थीं। शुक्रवार को उनको प्रसव हुआ। इसके बाद रात करीब 10.30 बजे मोतिन परिवार की महिलाओं को बाइक से घर छोड़ने जा रहे थे। वह रजीपुर-छिबरामऊ मार्ग पर ईशापुर गांव के निकट स्थित तरीक सेठ के बाग के पास पहुंचे, तभी जरारी की ओर से आई पिकअप बीच सड़क पर रुक गए। इससे मोतिन को बाइक रोकनी पड़ी। पिकअप से उतरे दो बदमाशों ने मोतिन पर तमंचा तान दिया। उसकी जेब में रखे आठ हजार रुपये निकाल लिए। पीछे बैठी गुड्डी बेगम के कुंडल व नथफूल भी उतरवा कर पिकअप से ही रजीपुर की ओर भाग गए। घटना के बाद मोतिन ने यूपी 100 को जानकारी दी। सूचना पर थानाध्यक्ष अंगद सिंह भी यूपी 100 पुलिस के साथ पहुंचे और आस-पास के गांव में बदमाशों की काफी तलाश की गई। थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध है। पिकअप को साइड न देने को लेकर कहासुनी हुई है। लूट होने की घटना झूठी है।