फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Baba Tulsidas conveyed the message of social harmony through literature.

Farrukhabad News: बाबा तुलसी ने साहित्य के जरिये सामाजिक समरसता का दिया संदेश

Thu, 20 Aug 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Baba Tulsidas conveyed the message of social harmony through literature.
कायमगंज। सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के सभागार में संत व कवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर संगोष्ठी हुई। वक्ताओं ने तुलसीदास के साहित्य और उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें विश्व कवि बताया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य एवं संगोष्ठी के अध्यक्ष योगेश चंद्र तिवारी ने कहा कि बाबा तुलसी का विराट जीवन दर्शन पूरी मानवता को अपने दायरे में समेटे हुए है। उनके श्रीराम धर्म और मर्यादा के प्रतीक हैं। मुख्य वक्ता प्रो. रामबाबू मिश्र ‘रत्नेश’ ने कहा कि तुलसी युगांतरकारी कवि हैं। रामचरितमानस सिद्धांत और व्यवहार, परंपरा और प्रगति तथा संस्कार और अनुशासन का अद्भुत संगम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तुलसी ने वशिष्ठ और निषाद की भेंट तथा शबरी के हाथों राम को प्रसाद ग्रहण कराने जैसे प्रसंगों के माध्यम से छुआछूत के खिलाफ वातावरण बनाने और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। डॉ. मनोज तिवारी ने कहा कि मानस संस्कारों की पाठशाला है। नूतन रस्तोगी ने कहा कि साहित्यकार का धर्म समाज की बुराइयां उछालना नहीं, बल्कि ध्रुव तारे की तरह दिशा दिखाना है। श्याम सिंह ने तुलसीदास के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगोष्ठी में आर्यन शाक्य (कक्षा 10), वर्षा (कक्षा 11) और सुनील शाक्य (कक्षा 12) ने प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान विजय बाबू गुप्ता, परशुराम, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, मनोज गंगवार, अनिल सिंह तोमर, वीर सिंह शाक्य समेत शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed