{"_id":"bda94ac54abbb40593b34c255e771fe6","slug":"b-com-second-year-the-team-won-by-36-runs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकाम द्वितीय वर्ष टीम 36 रन से विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकाम द्वितीय वर्ष टीम 36 रन से विजयी
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्या मंदिर महाविद्यालय में आयोजित खेलकूद सप्ताह के पहले दिन बीकाम द्वितीय वर्ष ने प्रथम वर्ष की टीम को 36 रन से शिकस्त दी।
शुक्रवार को खेल सप्ताह का उद्घाटन तहसीलदार विनोद जोशी ने बैटिंग करके की। उद्घाटन मैच में बीकाम द्वितीय वर्ष की टीम ने टॉस जीत कर अभिषेक तिवारी के 38 रन की बदौलत 124 रन बनाए।
बीकाम प्रथम वर्ष की टीम 12 ओवर में केवल 88 रन ही बना सकी । द्वितीय वर्ष की टीम ने 36 रन से जीत दर्ज की। अभिषेक तिवारी को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। मैच के अंपायर मुकेश मोहन भारद्वाज और देवेंद्र सिंह रहे। कुर्सी दौड़ में 25 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इनमें दीक्षा गुप्ता प्रथम, कृति मिश्रा द्वितीय तथा आंशी जायसवाल तृतीय रही।
कैरम प्रतियोगिता में प्रिया गुप्ता प्रथम, माही श्रीवास्तव द्वितीय तथा रानी गुप्ता तृतीय रही। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक अरविंद गोयल, प्राचार्य डा. वीके गुप्ता, कुलदीप आर्य, मनोज वर्मा, डा. रश्मि गंगवार, विनायक तिवारी, अमित सिंह, पवन बाथम व सुखदेव कुमार आदि मौजूद रहे।