फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Avoid Partibandi village election employee

गांव की पार्टीबंदी से बचें चुनाव कर्मचारी

Thu, 26 Nov 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 26 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Avoid Partibandi village election employee

फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी में गुरुवार को द्वितीय चरण के मतदान के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम ने कहा कि गांव की पार्टीबंदी से मतदान कर्मचारियों को बचना होगा।

विज्ञापन


गुरुवार को सातनपुर मंडी में ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मतदान कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव के चुनाव में पार्टी बंदी चरम पर होती है। इससे सभी कर्मचरियों को बचना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक  और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में पहले हुए चुनाव में हुईं गलतियों को न दोहराएं।  किसी भी समस्या पर उनसे सीधे बात की जा सकती है। एसपी राजेश कृष्ण ने कहा कि सभी चुनाव अधिकारी और कर्मचारी निर्भीक होकर मतदान करवाएं। मतदान केंद्र पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के अलावा सीआरपी और रिजर्व फोर्स को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सीडीओ एसएन शुक्ला ने मतदान कर्मियों को मतदान करवाने की बारीकियां समझाई। सीडीओ ने कहा कि मतदान करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के बताए हुए विकल्पों में से किसी एक को देखकर ही मतदान करवाएं। परियोजना निदेशक डा. डीआर विश्वकर्मा और आईटीआई के प्रधानाचार्य ने कर्मचरियों के पूछे गए सवालों के उत्तर दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीडीओ भगवती चरण वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed